पढ़ने में मन नहीं लगता है क्या करें | क़िताब खोल कर पढ़ने लग जाओगे, इसे पढ़ने के बाद | Padhai me man nahi lagta motivation

पढ़ने में मन नहीं लगता है क्या करें | क़िताब खोल कर पढ़ने लग जाओगे, इसे पढ़ने के बाद | Padhai me man nahi lagta motivation

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

पढ़ने में मन नहीं लगता है क्या करें | Padhai me man nahi lagta motivation

दोस्तों आज इस आर्टिकल में मैं आपके साथ कुछ ऐसी बातें शेयर करूंगा, जिन्हें पढ़ने के बाद आपके अंदर पढ़ाई के लिए जुनून पैदा हो जाएगा, पढ़ाई में मन नहीं लगता मोटिवेशन मैं आपको बिल्कुल सही कारण बताऊंगा जिससे आप पढ़ाई के लिए अपने आप को प्रोत्साहित करने लगेंगे।

विज्ञापन
पढ़ने में मन नहीं लगता है क्या करें  Padhai me man nahi lagta motivation

पढ़ने में मन नहीं लगता है क्या करें, तो चलिए दोस्तों बात करते हैं ऐसे कुछ कारणों के बारे में:-

1. आपने यह बहुत बार सुना होगा और पढ़ा होगा कि अमीर बनने वाले ज्यादातर लोग कम पढ़े लिखे हैं, दोस्तों कम पढ़े लिखे होना और पढ़ाई ना करना इस में बहुत अंतर है। उन्होंने अपनी डिग्रियां तो हासिल नहीं की लेकिन उन्होंने अपने विषय में इतना अध्ययन किया है जितने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते, बिल गेट्स ने ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया लेकिन उन्होंने कंप्यूटर के बारे में घर पर ही इतनी पढ़ाई की थी जो आज भी कोई नहीं करता वे 18 से 19 घंटे रोज कंप्यूटर के बारे में पढ़ते रहते थे।

2. एक बार अपने आसपास चारों तरफ घूम कर एक छोटा सा सर्वे जरूर कीजिएगा, आप देखेंगे जो अनपढ़ है, गवार है, या जिनके पास आधा ज्ञान है, उनकी समाज में कोई इज्जत नहीं। एक इज्जतदार व्यक्ति वही कहलाता है जो पढ़ा लिखा हो एजुकेटेड हो जिसके पास समझ हो, और समझ आती है पढ़ाई करने से भले ही वह आदमी पैसों के मामले में गरीब हो लेकिन समाज में उसकी इज्जत होती है।

3. एक बात याद रखना दोस्तों पैसे कमाना सरल है इज्जत कमाना मुश्किल पैसे तो आप कभी भी कमा लेंगे, लेकिन इज्जत कभी भी नहीं कमाई जाती, इज्जत कमाने के लिए आपको एक समझदार व्यक्ति, एक योग्य व्यक्ति, एक अनुभवी व्यक्ति, एक मिलनसार व्यक्ति बनना होगा और यह सब बनने के लिए आपके पास ‘ज्ञान’ होना जरूरी है और आपको ज्ञान मिलेगा किताबों से, नुक्कड़ के पान ठेले में मिलने वाला ज्ञान जिंदगी में कभी काम नहीं आता।

विज्ञापन

4. आपने तुलना तो जरूर की होगी एक सेठ के साथ एक क्लर्क की, क्लर्क कितनी पढ़ाई करने के बाद भी 40 से 50000 की नौकरी ही कर पाता है लेकिन एक सेट कम पढ़ा लिखा होने के बाद भी महीने के लाखों रुपए से ज्यादा कमा लेता है लेकिन दोस्तों मैं आपको बताता हूं आपको भले ही लगता हो कि उस सेठ ने कम पढ़ाई की है, पर नही  उसने अपने विषय के बारे में अध्ययन इतना किया है जितने के बारे में आप सोच भी नहीं सकते आप कभी किसी अमीर सेठ को देखिएगा उसे सिर्फ एक ही चीज दिखाई देती है अपना बिजनेस और अपने ग्राहक को दोनों के बारे में इतना पढ़ चुका है इतना ज्ञान हासिल कर चुका है जितना हमने अभी तक किताबों के साथ नहीं किया। क्लर्क भी पढ़ा लिखा है दोस्तों पर उस सेठ से कम।

5. और आज अगर मेरे द्वारा बताई जा रही है इन बातों को आप समझ पा रहे हैं, तो आपको भी यह ज्ञान आपकी पढ़ाई के बदौलत ही मिला है, तो दोस्तों ऐसे बहकाने वाले लोगों की बातों में बिल्कुल भी मत आइएगा की पढ़ाई करने से कुछ नहीं होता। पढ़ाई सिर्फ जॉब के लिए नहीं एक अच्छा इंसान बनने के लिए  भी की जाती है।

6. पढ़े-लिखे लोग भले ही उन्होंने 10वीं या 12वीं ही पढ़ी हो हमेशा समझदारी भरा काम करते है।

7. पढ़े-लिखे लोग जीवन में हमेशा सफल होते हैं भले ही उन्हें सफलता छोटी मिले।

8. पढ़े-लिखे लोग जब माता-पिता बनते हैं तो वह एक अच्छे माता पिता साबित होते हैं बच्चों को भी अच्छा लगता है कि हमारे माता पिता पढ़े लिखे है।

विज्ञापन

9. दोस्तों किताबों की दोस्ती सबसे अच्छी मानी जाती है हमेशा अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए यह आपको पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं

10. तो दोस्तों पढ़ाई का साथ कभी मत छोड़िए क्योंकि आपके द्वारा हासिल किया गया ज्ञान आपके साथ मरते दम तक रहेगा

11. दुनिया में सभी चीजें साथ छोड़ देती हैं लेकिन यदि आप एक बार पाइथागोरस प्रेम में समझ गए तो आप उसे जिंदगी में कभी नहीं भूल सकते

12. पढ़ाई करके हासिल किया गया ज्ञान हमें कभी शर्मिंदा नहीं करता।

13. और आख़िर में मैं आपको यही कहना चाहूंगा कि एक बार अपने चारों और छोटा सा सर्वे करके जरूर करके देखिएगा आप जिसकी इज्जत करते होंगे वह पढ़ा लिखा होगा, आप जिसे सफल मानते होंगे वह पढ़ा लिखा होगा, आप जैसा बनना चाहते होंगे वह पढ़ा लिखा होगा…..

और कोई आपका आपकी पढ़ाई को लेकर यदि मजाक उड़ाता है तो उस व्यक्ति को मेरा यह आर्टिकल शेयर कर दीजिएगा, मैं आगे भी आपके लिए ऐसे ही आर्टिकल्स लाता रहूंगा।  कमेंट करके मेरे साथ आपके पढ़ाई के अनुभव को जरूर शेयर कीजिएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →