जीवन के चार चरण कौन से हैं आज के समय में | jeevan ke chaar charan

जीवन के चार चरण कौन से हैं आज के समय में | jeevan ke chaar charan

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

जीवन के चार चरण कौन से हैं आज के समय में | jeevan ke chaar charan

जीवन के ‘4 चरण’ समझ गए, तो समझो निकल पड़ी! दोस्तों हर एक इंसान के जीवन में ये चार चरण (पड़ाव) जरूर आते हैं और यदि इंसान इन चार पड़ावों में संभल जाता है तो उसका जीवन सफल हो जाता है।

विज्ञापन
जीवन के चार चरण कौन से हैं jeevan ke chaar charan
जीवन के चार चरण कौन से हैं jeevan ke chaar charan

जीवन के चार चरण

1. बचपन के दोस्त-

हमारे जीवन में बहुत से दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन दोस्तों आज भी आपके साथ आपका वह दोस्त जरूर होगा जो आपके बचपन का साथी है और यदि उस समय आपने अच्छे दोस्त चुने हैं तो वे आपको अच्छी शिक्षा, अच्छा ज्ञान और समय में साथ देंगे, और यदि आप उस समय गलती कर देते हैं तो आपको उस गलती की सजा पूरे जीवन भर भुगतनी होगी।

2. जवानी का प्यार-

जवानी के दिनों में हर किसी को प्यार होता है कुछ बताते हैं तो कुछ छुपाते हैं लेकिन दोस्तों यह वही समय होता है जब हमें अपना कैरियर भी बनाना होता है। मैं ये नहीं कहता कि प्यार करना बुरी बात है लेकिन हां कैरियर में ध्यान देना भी जरूरी है इसीलिए जवानी के प्यार को मजाक में मत लीजिए एक अच्छा साथी चुनिए और अपने भविष्य में ध्यान दीजिये।

3. जिम्दारियों का सामना-

इन सबके बाद आता है जिम्मेदारी निभाने का समय और सबसे ज्यादा इंसान इसी समय घबराता है, जब उसके सर पर परिवार को चलाने की जिम्मेदारी, घर को संभालने की जिम्मेदारी आती है तब वह घबरा जाता है, और दोस्तों यदि उसी समय वह अपने आप को संभाल ले अपने काम धंधे में नौकरी चाकरी में ध्यान दें, तो उसके जीवन में कभी भी मुश्किलें नहीं आएंगी।

4. बुढ़ापे में बीमारी-

वो कहते हैं ना दोस्तों कि सारी जिंदगी मेहनत से कमाया और आखिर में पूरा पैसा अस्पताल में आया! यही होता है बुढ़ापे में। जी हां दोस्तों!! अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिए, अपने आप को अभी से ऐसा बना कर रखिए ताकि आपको बुढ़ापे में ज्यादा परेशानी ना हो, नहीं तो आप अभी जो पैसे बचा रहे हैं उन पैसों को आप 1 दिन किसी डॉक्टर को दे आएंगे।

दोस्तों ये 4 पड़ाव हर किसी के जीवन में आते हैं कोई समझ जाता है तो कोई भटक जाता है पर यकीन मानिए दोस्तों, इन चार पड़ावों में सबसे बड़ा पड़ाव है “जिम्मेदारी लेना” क्योंकि जिम्मेदारी ही एक ऐसी चीज है जो किसी को दी नहीं जाती सभी से ली जाती है, इसलिए जिम्मेदार बनिए और अपने जीवन को सफल बनाइए। दोस्तों पोस्ट पसंद आए तो कमेंट में अपनी राय जरूर दीजिएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →