आज का राशिफल: जानिए क्या होगा आज आपके साथ | Aaj ka rashifal

0

आज का राशिफल: आज क्या होगा मेरे साथ

मैं यहां आज आपको आप का राशिफल नहीं बताने वाला, बल्कि मैं आपको ये बताने वाला हूं कि राशिफल किस हद तक हमारे जीवन में प्रभाव डालता है।

आज का राशिफल आज क्या होगा मेरे साथ

दोस्तों क्या आप भी अपना राशिफल रोज पढ़ना पसंद करते हैं क्या आपने अपने राशिफल को कभी आजमाया है कि यह किस हद तक सही होता है। क्या आपको लगता है कि आपके नाम का अक्षर आपकी किस्मत बदल सकता है तो चलिए समझते हैं कि आखिर कैसे राशिफल हमारे जीवन में प्रभाव डालता है।

राम-रावण 

कृष्ण-कांश 

भूत-भगवान 

देवता-दैत्य

ऊपर बताए गए सभी नामों के पहले अक्षर समान हैं तो इनका राशिफल भी एक जैसा होना चाहिए। तो फिर इनकी सोच में इतना अंतर क्यों है। कभी-कभी तो एक जैसे नाम वाले लोगों की सोच में भी अंतर होता है तो हम कैसे कह सकते हैं कि राशिफल हमारे जीवन में प्रभाव डालता है। दोस्तों मेरा मानना ये है कि हमें राशिफल जैसी बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए और निश्चिंत होकर अपने काम को करना चाहिए। यदि हम अपने काम में मन लगाकर मेहनत करेंगे तो हमें सफलता जरूर मिलेगी और हमें किसी भी तरह के राशिफल देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आज मेरे साथ क्या होगा

दोस्तों चलिए अब बात करते हैं कि आज आपके साथ क्या होगा। दोस्तों आज आपके साथ वही होगा जो आप पिछले कुछ दिनों से अपने साथ करते आ रहे हैं। आप अपने भूतकाल का ही नतीजा है। आपको वही फल मिलेगा जो कि आपने पहले किया है हम हमेशा अपने पास्ट से जुड़े हुए होते हैं। कुछ साल पहले की गई मेहनत ही आपकी आज की सफलता है। आज आपके साथ वही होगा जो आपने कुछ साल पहले से अपने लिए सोच रखा है। तो कहने का मतलब ये है दोस्तों की हम अपना भविष्य खुद तय करते हैं आज आप जो काम करेंगे उसका फल आपको आगे मिलेगा। यदि आप कुछ अच्छा काम करेंगे तो आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। यदि आप कोई बुरा काम करेंगे तो आपको बुरे नतीजे मिलेंगे। ये पूरी तरह से हमारे ऊपर डिपेंड करता है कि हम अपने कर्मों को किस तरह से करते हैं। हमें आगे चलकर उसी का परिणाम मिलता है। तो कहने का मतलब यही है दोस्तों आज आपके साथ वही होगा जो आपने अपने लिए कुछ सालों पहले से या कुछ दिनों पहले से प्लान किया है कोई भी राशिफल आपका आज नहीं बदल सकता।

मेरा मानना ये है कि हमें राशिफल जैसी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और अपने काम को मन लगाकर करना चाहिए। हम जितना अपने काम में मन लगाएंगे हमें उतनी ही सफलता हासिल होगी। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रोज अपना राशिफल देखते हैं यदि राशिफल में अच्छी बात लिखी होती है तो वह खुश हो जाते हैं और कुछ बुरा पाने पर निराश हो जाते हैं। ऐसा कुछ नहीं है दोस्तों आप अपना राशिफल खुद तय करते हैं चांद और सितारे हमारी राशि कभी नहीं बदल सकते और ना बता सकते। राशि को बदलना हमारे हाथों में हैं इसीलिए ऐसी बातों पर बिल्कुल ना ध्यान दें और अपने काम में मन लगाएं।

जरूर पढ़ें:- क्या राशिफल सच होता है?

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)