सेल्फ मोटिवेशन क्या है हमेशा मोटिवेट कैसे रहे 7 तरीके | How to stay motivated in hindi

सेल्फ मोटिवेशन क्या है हमेशा मोटिवेट कैसे रहे 7 तरीके | How to stay motivated in hindi

सेल्फ मोटिवेशन क्या है हमेशा मोटिवेट कैसे रहे | How to stay motivated in hindi

सेल्फ मोटिवेशन क्या है

सेल्फ मोटिवेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जब इंसान को मोटिवेशन या मोटिवेट होने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति या किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती। self-motivation में इंसान खुद को मोटिवेट करता है और जीवन की राह में आगे बढ़ता है।

विज्ञापन

सेल्फ मोटिवेटेड रहने वाले लोग कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। ऐसे लोग हमेशा तरक्की की राह में आगे बढ़ते जाते हैं क्योंकि उनका मोटिवेशन वे खुद होते हैं। उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती। इसीलिए आप भी self-motivation करें और अपने आप को मोटिवेटेड रखें। हम आपके साथ कुछ तरीके शेयर करने जा रहे हैं इन तरीकों को अपनाकर आप हमेशा मोटिवेट रह सकते हैं और अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं।

सेल्फ मोटिवेशन क्या है How to stay motivated in hindi

हमेशा मोटिवेट रहने के 7 तरीके

हम यहां पर देखेंगे ऐसे 7 तरीके जिनका उपयोग करके हम हमेशा मोटिवेट रह सकते हैं और अपने आप को भी मोटिवेट कर सकते हैं। ये तरीके आजमाए हुए हैं और जिन्होंने भी इन तरीकों का प्रयोग किया है वे कभी असफल नहीं हुए तो आप भी इन तरीकों को जरूर आजमाइयेगा।

1. अपने आप पर भरोसा रखें

हमेशा मोटिवेट रहने के लिए अपने आप पर भरोसा रखें। आप हर वो काम कर सकते हैं जो दूसरे कर सकते हैं दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं और तरक्की कर रहे हैं। उन्हीं की तरह आप भी बन सकते हैं बस अपने आप पर भरोसा रखें और अपने अंदर छुपी हुई ताकत को पहचाने।

2. नकारात्मक लोगों से दूर रहें

ऐसे लोगों से दूरी बना लें जिनकी सोच नकारात्मक है जो हमेशा नकारात्मक सोचते हैं। कुछ लोग होते हैं जो हमेशा नेगेटिव बातें करते हैं ऐसे लोगों के मन में कभी पॉजिटिव विचार आते ही नहीं। ऐसे लोग दूसरों को भी अपने लक्ष्य से भटकाते हैं ऐसे लोग खुद तो अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाते और चाहते हैं दूसरे भी ना कर पाए। इसीलिए ऐसे लोग दूसरों को अपने लक्ष्य से भटकाने का काम करते हैं इसीलिए नकारात्मक लोगों से दूरी बना लें।

सेल्फ मोटिवेशन क्या है How to stay motivated in hindi

विज्ञापन

3. अपने लक्ष्य पर फोकस करें

अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसी पर फोकस करें। ऐसा करने से आपका मन एकाग्र बना रहेगा और आपका मन इधर-उधर की बातों में नहीं भटकेगा। कभी-कभी हमारे साथ ऐसा होता है जब हम अपना लक्ष्य नहीं बना पाते या अपने लक्ष्य में फोकस नहीं करते तो हमारा दिमाग इधर-उधर की बातों में उलझ जाता है। इसीलिए अपने दिमाग को नियंत्रण में रखकर अपने लक्ष्य में फोकस करें। दिमाग को नियंत्रण में रखने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं।

4. सिर्फ सोचे नहीं करके दिखाएं

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ सोचते रहते हैं कि मैं ये कर लूंगा, मैं वो कर लूंगा, मैं चाहूँ तो कुछ भी कर सकता हूं, मैं हर एक काम कर सकता हूं, मैं बहुत पैसे कमा सकता हूं, ऐसे लोग सिर्फ ऐसा सोचते हैं कभी एक्शन नहीं लेते। जब काम करने की बारी आती है तो अपने आप को पीछे धकेलते हैं। इसीलिए आप ऐसे लोगों की तरह ना बने। सोचने के अलावा उस काम को करने के बारे में भी सोचे यदि आप सोचते रहेंगे तो अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाएंगे।

सेल्फ मोटिवेशन क्या है हमेशा मोटिवेट कैसे रहे  How to stay motivated in hindi

5. हमेशा खुश रहे

हमेशा खुश रहने की आदत डालें नकारात्मक विचारों को अपने से दूर करके अपने आप को हमेशा हैप्पी रखने की कोशिश करें। कॉमेडी मूवी देखें, चुटकुले सुने, अच्छी किताबें पढ़ें, अच्छे लोगों के साथ उठना बैठना करें, घूमने जाएं ऐसा करने से आप हमेशा खुश रह पाएंगे। खुश रहने से आप तन और मन दोनों से स्वस्थ रहेंगे और आपको पूरा दिन एनर्जेटिक और अच्छा महसूस होगा।

विज्ञापन

6. पॉजिटिव सोचें

जीवन में आगे बढ़ना है तो हमेशा पॉजिटिव सोचें। पॉजिटिव सोच इंसान को सफलता की ओर धकेलती है। कभी भी अपने मन में ये विचार ना आने दे कि आप किसी काम को नहीं कर सकते। हमेशा अपने काम के प्रति पॉजिटिव रहें और हमेशा ऐसा सोचे कि दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं जिसे आप कर नहीं सकते। यदि आप अपनी सोच को पॉजिटिव बना लेंगे तो आपको सफलता की राह में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।

7. लोग क्या कहते हैं इस पर ध्यान ना दें

आपने वह गाना तो सुना होगा “कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना” लोग हमेशा कुछ ना कुछ कहते ही रहते हैं यदि आप कुछ करेंगे तब भी लोग कुछ कहेंगे यदि आप कुछ नहीं करेंगे तो भी लोग कुछ कहेंगे।  तो इससे अच्छा है कि लोगों की बातों पर ध्यान ना दिया जाए और अपने काम में फोकस का किया जाए।

इसके अलावा भी बहुत से तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप हमेशा मोटिवेट रह सकते हैं रोजाना कसरत करें, योगाभ्यास करें, प्राणायाम करें, सुबह की सैर के लिए जाएं, अच्छे लोगों के साथ उठना बैठना रखें, हमेशा पॉजिटिव सोचें और लोगों की बातों पर ध्यान ना दें। ऐसा करने से आप हमेशा मोटिवेट रहेंगे और किसी नए काम को करने के लिए हमेशा प्रेरित होते रहेंगे।

अपने आप को मोटिवेट रखने का मंत्र

अपने आप को मोटिवेट रखने के लिए आप एक मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं हम आगे आपको वह मंत्र बता रहे हैं ध्यान दीजिएगा अपने आप को मोटिवेट रखने का मंत्र है “मैं कर सकता हूँ…..👍” तो फिर सोचना क्या दो-तीन बार इस मंत्र का जाप कीजिए और लग जाइए अपने काम में और तब तक मत रुकना जब तक कि आप लक्ष्य को प्राप्त ना कर लें।

जरूर पढ़ें: ये जादुई चीज कम समय में अमीर बना देती है

जरूर पढ़ें: सकारात्मक सोच की शक्ति

जरूर पढ़ें: कम पैसों में बिजनेस कैसे शुरू करें

जरूर पढ़ें: आपका भविष्य खराब कर रही हैं ये 8 आदतें

जरूर पढ़ें:  कम खर्च में वजन बढ़ाने वाला नाश्ता

जरूर पढ़ें: जानिए ‘मोटा होने के लिए’ क्या करना होगा


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
mbtTOC2();

विज्ञापन

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

ये ‘2 मिनिट मोटिवेशन’ आपकी रगों में जोश भर देगा | 2-3 Minute Motivational Speech in Hindi

ये ‘2 मिनिट मोटिवेशन’ आपकी रगों में जोश भर देगा | 2-3 Minute Motivational Speech in Hindi

Faith
हमेशा खुश रहने के 7 तरीके | वो 7 तरीके जो आपको हमेशा सफल और खुश रखेंगे | Khush rahne ke tarike

हमेशा खुश रहने के 7 तरीके | वो 7 तरीके जो आपको हमेशा सफल और खुश रखेंगे | Khush rahne ke tarike

Health
जिंदगी बदल देने वाली बातें | दमदार मोटिवेशन | Damdaar Motivation

जिंदगी बदल देने वाली बातें | दमदार मोटिवेशन | Damdaar Motivation

Faith
हमेशा अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है | एक अच्छे इंसान के गुण | Qualities of a good person

हमेशा अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है | एक अच्छे इंसान के गुण | Qualities of a good person

Faith
विज्ञापन
हिंदी मोटिवेशनल स्पीच: अब मत रुकना | Motivational Speech in Hindi: Ab Mat Rukna

हिंदी मोटिवेशनल स्पीच: अब मत रुकना | Motivational Speech in Hindi: Ab Mat Rukna

Faith
Motivational Speech: मोटिवेशनल स्पीच इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स | Motivational Speech for Students in Hindi

Motivational Speech: मोटिवेशनल स्पीच इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स | Motivational Speech for Students in Hindi

Faith
आईने के सामने | Motivational speech in Hindi | मोटिवेशनल स्पीच

आईने के सामने | Motivational speech in Hindi | मोटिवेशनल स्पीच

Faith
दमदार मोटिवेशनल स्टेटस | मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में | Best motivational status in hindi

दमदार मोटिवेशनल स्टेटस | मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में | Best motivational status in hindi

Faith
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →