परशुराम जयंती कब है 2022: परशुराम जिन्होंने राम को ललकार था | Bhagwan Parshuram Jayanti

0

परशुराम जयंती अक्षय तृतीया कब है 2022: परशुराम जिन्होंने राम को ललकार था | Bhagwan Parshuram Prasang

परशुराम जयन्ती कब है वर्ष 2022 में

दोस्तों आपको रामायण का वह प्रसंग तो याद होगा जब भगवान राम ने शिवजी के धनुष को तोड़ा था तो कैसे परशुराम ने भगवान राम को भी ललकार दिया था आज हम बात करेंगे अपने साहस और शक्ति के लिए जाने जाने वाले भगवान परशुराम के बारे में.

परशुराम जयंती 2022 परशुराम जिन्होंने राम को ललकार था  Bhagwan Parshuram Prasang
परशुराम जयन्ती 

परशुराम जयन्ती अक्षय तृतीया  कब है वर्ष 2022 में 2 और 3 मई को है , वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को परशुराम जयन्ती मनाई जाएगी. वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की रात में पहले प्रहर में भगवान परशुराम का जन्म हुआ था. इसलिए यह जयन्ती तृतीया तिथि के प्रथम प्रहर में मनाई जाती है.

हिन्दु धर्म के अनुसार भगवान परशुराम ने ब्राह्माणों और ऋषियों पर होने वाले अत्याचारों का अंत करने के लिए जन्म लिया था. कहते हैं कि परशुराम जयंती के दिन पूजा-पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि जिन लोगों की संतान नहीं होती है उन लोगों को इस व्रत को करना चाहिए. इस दिन भगवान परशुराम के साथ विष्णु जी का आशीर्वाद भी मिलता है.

भगवान परशुराम का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है परशु और राम, परशु का अर्थ होता है फरशा या कुल्हाड़ी और राम का अर्थ होता है भगवान राम.

इन्हें क्षत्रियों का संहारक भी कहा जाता है क्योंकि इन्होंने दुष्ट और पापी क्षत्रियों के खिलाफ बहुत सी लड़ाइयां लड़ी थी. इन्हें ब्राह्मणों का देवता भी कहा जाता है. इन्होंने युद्ध के दौरान भगवान श्री गणेश का एक दांत तोड़ दिया था उसी के बाद से भगवान गणेश जी एकदंत कहे जाने लगे।

दोस्तों भगवान परशुराम धरती पर भगवान शिव के धनुष की रक्षा किया करते थे, लेकिन सीता जी के स्वयंवर के दौरान भगवान राम के द्वारा धनुष तोड़े जाने पर इन्होंने भगवान राम को भी युद्ध के लिए ललकार दिया था, लेकिन बाद में असलियत जानने के बाद वे शांत हो कर चले गए।

लेकिन दोस्तों उनका गुस्सा उनके अंदर के कर्तव्य और निष्ठा को दिखाता है जिससे हमें यह सीखने को मिलता है कि चाहे हालात कैसे भी हो और सामने कोई भी हो हमें अपना कार्य करते रहना चाहिए.

दोस्तो आपके क्या विचार हैं भगवान परशुराम के बारे में मेरे साथ कमेंट में जरूर शेयर कीजिएगा….

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)