कलयुग के 2 सबसे शक्तिशाली मंत्र | Kalyug ka sabse Shaktishali mantra

0

कलयुग का सबसे शक्तिशाली मंत्र

आज इस पोस्ट में हम कलयुग के दो सबसे शक्तिशाली मंत्रों के बारे में जानेंगे।

कलयुग का सबसे शक्तिशाली मंत्र Kalyug ka sabse shaktishali mantra

जैसा कि हम जानते हैं आज का युग कलयुग है इस कलयुग में इंसान परेशान हैं, इंसान को मन की शांति नहीं मिल पा रही है दुनिया में चारों ओर हाहाकार मचा है सब लोग पैसे के पीछे भाग रहे हैं दुनिया में कोई भी एक दूसरे का सगा नहीं है। ऐसे में यदि आप अपने जीवन में तरक्की करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए मंत्रों की राह पर चलिए आप जीवन में जरूर सफल होंगे।

कलयुग के 2 सबसे शक्तिशाली मंत्र

1. विश्व शांति के लिए मंत्र

ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्।

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

हिंदी अनुवाद:- सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े और इस दुनिया में हमेशा शांति बनी रहे। ॐ शांति शांति शांति॥

यह मंत्र विश्व शांति के लिए है यदि इस दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति इस मंत्र की राह पर चलता है तो दुनिया में कभी भी कोई दुखी नहीं रहेगा। यह मंत्र कहता है कि इस दुनिया में जितने भी लोग हैं सभी सुखी रहें इस मंत्र के अनुसार इस दुनिया में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को कभी भी कोई रोग ना हो और सभी लोग रोग मुक्त रहें। दुनिया में हमेशा मंगलमय घटनाएं होती रहें ऐसी कोई घटना ना हो जिससे जान और माल का नुकसान हो और इस दुनिया में हमेशा शांति बनी रहे किसी भी हालात में युद्ध की स्थिति पैदा ना हो। सभी देश एक दूसरे के साथ मिल कर रहे। एक नजरिए से यदि देखा जाए तो यही मंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली और अच्छा मंत्र है क्योंकि इस मंत्र में दुनिया के सभी लोगों का और दुनिया का कल्याण हो रहा है।

2. मन की शांति और डर को भगाने के लिए मंत्र

यदि आपको अपने स्वयं के मन की शांति और अपने अंदर छुपे हुए डर को भगाने के लिए मंत्र चाहिए तो "कलयुग का सबसे शक्तिशाली मंत्र है हनुमान चालीसा" यदि आप हनुमान चालीसा का रोज पाठ करते हैं तो आपको कभी भी किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप का मन भी शांत रहेगा और आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

कलयुग का सबसे शक्तिशाली मंत्र Kalyug ka sabse shaktishali mantra
हनुमान चालीसा में बहुत शक्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान चालीसा का जाप करने वाले भक्तों की मनोकामना हनुमान जी हमेशा पूरी करते हैं और उन पर कभी कोई कष्ट नहीं आने देते। इससे भूत प्रेत और काली शक्तियों से जुड़ी हुई बाधाएं भी दूर होती हैं। व्यक्ति के अंदर छुपा हुआ डर खत्म होता है यदि आप किसी ऐसी परिस्थिति का सामना कर रहे हैं जिसमें आपको घबराहट और चिंता हो रही है और आप डर रहे हैं तो उस समय हनुमान चालीसा का जाप करने से बहुत लाभ मिलता है। इसीलिए हनुमान चालीसा को कलयुग का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है।

हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया में आपको ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे जो जादू टोना और टोटके वाला मंत्र बताते हैं ऐसे लोग फ्रॉड करते हैं और लोगों का पैसा बर्बाद करते हैं। दुनिया में ऐसा कोई मंत्र नहीं जो हनुमान चालीसा की बराबरी कर सकें। इसीलिए फालतू के लोगों में अपना टाइम बर्बाद करने से अच्छा है हनुमान चालीसा का जाप कीजिए। विश्व और लोगों का कल्याण होने के बारे में सोचिए और अपने आप में ध्यान दीजिए। ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी और आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छू पाएंगे।

आपकी क्या राय है हनुमान चालीसा के बारे में हमें कमेंट में जरूर बताइयेगा और यदि आप हनुमान चालीसा पढ़ने चाहते हैं तो यहां पर क्लिक करके हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं "हनुमान चालीसा"

नोट:-ये लेखक के स्वयं के विचार हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)