रात में टाइम पास करने के लिए करें ये 11 उपाए | Raat me time paas karne ke liye kya karen

रात में टाइम पास करने के लिए करें ये 11 उपाए | Raat me time paas karne ke liye kya karen

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

रात टाइम पास करने के लिए क्या करें | Raat me time paas karne ke liye kya karen

जब लोगों को रात में नींद नहीं आती या कुछ लोग ऐसा काम करते हैं जिस कारण से उन्हें रात में जागना होता है और एक जगह बैठे-बैठे बोर होना पड़ता है ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल आता है कि रात में टाइम पास करने के लिए क्या किया जाए। तो चलिए दोस्तों आज इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि कैसे हम अपने रात के टाइम को बोरिंग से हटाकर मनोरंजक बना सकते हैं।

विज्ञापन
रात टाइम पास करने के लिए क्या करें  Raat me time paas karne ke liye kya karen
रात टाइम पास करने के लिए क्या करें  Raat me time paas karne ke liye kya karen

रात में टाइम पास करने के 11 तरीके

1. मूवी देखना- यदि आपके पास मोबाइल है और आप मूवी देखना पसंद करते हैं तो चुपचाप बैठ कर और कानों में हेडफोन लगाकर आप कोई अच्छी मूवी देख सकते हैं। यदि आपको रात को देर तक जागना है तो आप दो से तीन मूवी भी देख सकते हैं लेकिन मूवी देखते समय बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें ताकि आपकी आंखों को नुकसान ना हो।

2. मोबाइल गेम खेलना- आजकल मोबाइल तो सभी लोगों के पास है और मोबाइल में होते हैं मोबाइल गेम। यदि आप मोबाइल गेम खेलना पसंद करते हैं तो रात के समय में बोर होने से अच्छा है कि आप मोबाइल में कोई अच्छा सा गेम खेलें। आजकल ऐसे बहुत से ऑनलाइन गेम है जो लोगों को बांधे रखते हैं और जिन्हें खेलने में मजा भी आता है।

रात टाइम पास करने के लिए क्या करें  Raat me time paas karne ke liye kya karen
रात टाइम पास करने के लिए क्या करें  Raat me time paas karne ke liye kya karen

3. किताब पढ़ना- यदि आपको पढ़ना पसंद है तो कोई अच्छी सी किताब आप रात के समय में पढ़ सकते हैं। किताबे इंसान की अच्छी दोस्त होती हैं। किताबें पढ़ने से आपकी ज्ञान में वृद्धि होगी और आपकी आंखों को भी सुकून मिलेगा। किताबें पढ़ना एक बहुत ही अच्छी आदत होती है इसीलिए आप रात के समय में टाइम पास करने के लिए किताबों का सहारा भी ले सकते हैं।

4. डायरी लिखना- यदि आपको डायरी लिखने की आदत है तो रात के समय में बैठकर आप अपनी डायरी लिख सकते हैं। आप अपनी डायरी में यह लिख सकते हैं कि आपने अपना दिन कैसे बिताया और अभी आप कैसा महसूस कर रहे हैं। और आप अगले दिन के बारे में क्या प्लान बना रहे हैं। ये सभी बातें आप अपनी डायरी में लिख सकते हैं।

विज्ञापन

5. गाने सुनना- गाने सुनना है तो सभी को पसंद होता है और आजकल मोबाइल भी सभी के पास है। इसीलिए रात के समय में टाइम काटने के लिए चुपचाप अपने कानों में हेडफोन लगाकर गाने सुनते रहे। इससे आपका अच्छा टाइम पास हो जाएगा और रात भी कट जाएगी।

6. चुटकुले पढ़ना- आप कोई चुटकुलों की किताब खरीद सकते हैं और आजकल तो मोबाइल में भी बहुत सारे चुटकुले उपलब्ध हैं आप किसी अच्छी वेबसाइट में जाकर चुटकुले पढ़ सकते हैं इससे आपका मनोरंजन भी होगा और आपको नींद भी नहीं आएगी और आपकी रात भी कट जाएगी।

7. ऑडियो बुक सुनना- आजकल ऑडियोबुक का जमाना है यदि आप किताबें पढ़ना पसंद नहीं करते तो आप उसी किताब को ऑडियो के रूप में सुन सकते हैं। इससे आपकी जानकारी और सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी। ऑडियो बुक सुनना आजकल के फैशन में है इसीलिए आप कोई अच्छी सी ऐप डाउनलोड करके ऑडियो बुक पढ़ सकते हैं। मैं आपको कुकू एफएम सजेस्ट करूंगा।

8. यूट्यूब पर वीडियो देखना- यूट्यूब में आपको दुनिया भर के सभी वीडियो मिल जाएंगे आप जिस भी तरह का वीडियो देखना चाहते हैं आपको यूट्यूब में उपलब्ध हो जाएगा। चाहे आप कॉमेडी देखना चाहते हैं या आप कोई मूवी देखना चाहते हैं या डांस देखना चाहते हैं या आप गाने सुनना चाहते हैं सब कुछ आपको यूट्यूब में उपलब्ध हो जाएगा। आप जो भी पसंद करते हैं रात के समय में यूट्यूब पर देख सकते हैं।

9. विकिपीडिया पर जानकारी लेना- यदि आपको पढ़ाई करना अच्छा लगता है और आप अपने ज्ञान में वृद्धि करना चाहते हैं तो आप विकिपीडिया का सहारा ले सकते हैं विकिपीडिया एक फ्री इनसाइक्लोपीडिया है जो हर तरह की जानकारियों से भरा हुआ है रात के समय में शांति से आप विकिपीडिया पढ़ सकते हैं जिससे आपके ज्ञान और आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

10. पैसों का हिसाब किताब- कई बार ऐसा होता है कि दिन के समय में हमारे पास समय नहीं रहता इसीलिए यदि रात के समय में आपके पास टाइम है तो आप समय निकालकर अपने पैसों का हिसाब किताब कर सकते हैं कि आपने कितने पैसे खर्च किए हैं और आपको आगे कैसे पैसे खर्च करने हैं कहां निवेश करने हैं और किस तरह से बचत करनी है। इस सभी चीजों का हिसाब आप रात के समय में कर सकते हैं।

11. नींद लेना- इतना सब करने के बाद भी यदि आपके पास कुछ समय बच जाता है या आपका काम पूरा हो जाता है तो आप एक अच्छी गहरी नींद ले सकते हैं रात को टाइम काटने के लिए सबसे अच्छा साधन नींद ही है इसीलिए कोशिश करें यदि आपको समय मिले तो नींद जरूर लें

तो दोस्तों रात में टाइम पास करने के लिए बताए गए ये 11 तरीके आपको कैसे लगे हमें कमेंट में जरूर बताइएगा। या आपके पास कोई और दूसरा तरीका है जिससे आप रात का टाइम काटते हैं तो हमें कमेंट में जरूर बताइएगा।



विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कैसे करें | Din dugni raat chauguni tarakki kaise karen दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कैसे करें | Din dugni raat chauguni tarakki kaise karen Health रात में बेचैनी होना बचने के 13 उपाय | Raat me Bechaini hona रात में बेचैनी होना बचने के 13 उपाय | Raat me Bechaini hona Health रात में आइना देखना चाहिए या नहीं क्यों मना जाता है अशुभ | Raat ke samay Aaina Dekhna रात में आइना देखना चाहिए या नहीं क्यों मना जाता है अशुभ | Raat ke samay Aaina Dekhna Mind रात में अंधेरे से डर क्यों लगता है? | Raat mein andhere se Dar lagta hai रात में अंधेरे से डर क्यों लगता है? | Raat mein andhere se Dar lagta hai Health
विज्ञापन
चिंता दूर करने के 5 अचूक उपाय (Chinta Dur Karne Ke Upay) | ये 5 मंत्र जिंदगी बदल देंगे! चिंता दूर करने के 5 अचूक उपाय (Chinta Dur Karne Ke Upay) | ये 5 मंत्र जिंदगी बदल देंगे! Mind रात को तकिए के पास बस ये 1 चीज़ रख दो, भूत का डर हमेशा के लिए भाग जाएगा! रात को तकिए के पास बस ये 1 चीज़ रख दो, भूत का डर हमेशा के लिए भाग जाएगा! Health आँखों की थकान कम करने के आसान व्यायाम: Screen Time के बाद तुरंत राहत आँखों की थकान कम करने के आसान व्यायाम: Screen Time के बाद तुरंत राहत Mind घर के आस पास की हवा को साफ कैसे रखें – आसान और असरदार तरीके | How to keep the air around your home clean घर के आस पास की हवा को साफ कैसे रखें – आसान और असरदार तरीके | How to keep the air around your home clean Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →