नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

मेरे प्रश्नों का उत्तर, आपके 10 प्रश्नों के उत्तर | Mere prashno ka uttar

मेरे प्रश्नों का उत्तर, आपके 10 प्रश्नों के उत्तर | Mere prashno ka uttar

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

मेरे प्रश्नों का उत्तर, आपके 10 प्रश्नों के उत्तर | Mere prashno ka uttar

दोस्तों अगर हम बात करें किताबी दुनिया से हटके तो दुनिया में ऐसे बहुत से प्रश्न है जो हमें तंग करते हैं कुछ के उत्तर तो हमें मिल जाते हैं और कुछ के बारे में हम सोचते रह जाते हैं तो दोस्तों में आपके लिए ऐसे ही आप के जीवन से जुड़े हुए 10 प्रश्नों के उत्तर अर्थ सहित लाया हूं एक बार जरूर ध्यान से पढ़िएगा।

विज्ञापन
मेरे प्रश्नों का उत्तर, आपके 10 प्रश्नों के उत्तर  Mere prashno ka uttar

आपके 10 प्रश्नों के उत्तर

1- दुनिया में भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना क्या है?

उत्तर- ”मां”

मां से अच्छी चीज इस दुनिया में नहीं बनाई गई मां अनमोल है चाहे वह हमारी मां हो या इस धरती में रहने वाली किसी अन्य प्राणी की.

2- सर्वश्रेष्ठ फूल कौन सा है?

उत्तर- “कपास का फूल”

मैं कपास के फूल को इसीलिए सर्वश्रेष्ठ कहता हूं क्योंकि इसका फूल ज्यादा सुंदर तो नहीं पर इसकी फूल से जो हमें मिलता है वह हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है इससे हमें कॉटन मिलता है जिससे कपड़ों से लेकर और भी बहुत सी चीजें बनाई जाती है.

3- सर्वश्र॓ष्ठ सुगंध कौन सी है?

उत्तर- “वर्षा से भीगी मिट्टी की सुगंध”

दोस्तों आपने बहुत से अच्छे परफ्यूम की खुशबू का लुफ्त उठाया होगा पर क्या आपने कभी वर्षों से भी की मिट्टी की सुगंध ली है, ली है तो आप समझ गए होंगे मैं क्या कहना चाहता हूं.

4-सर्वश्रेष्ठ मिठास कौन सी है?

उत्तर-“वाणी की”

इस से मीठा कुछ नहीं दिन भर गुड़ खाया और आखरी में बोल दिया गोबर तो कोई मतलब नहीं दोस्तों मिठास खाने में नहीं वाणी में होनी चाहिए.

5- सबसे ज्यादा तनख्वाह किसी मिलनी चाहिए?

उत्तर-“मां को” 

दुनिया में बहुत बड़ी-बड़ी नौकरियां है लेकिन मां से बड़ी नौकरी कोई नहीं करता जो वह अपने बच्चे के लिए जीवनभर करती है इसीलिए अगर तनख्वाह देने की बात आती है तो सबसे ज्यादा तनख्वाह एक मां को मिलनी चाहिए.

6- सबसे काला क्या है?

उत्तर-“कलंक”

इससे काला कुछ नहीं दोस्तों क्योंकि इसका काला दाग एक बार किसी पर लग गया तो कभी नहीं छूटता.

विज्ञापन

7- सबसे भारी क्या है?

उत्तर-“पाप” इस का बोझ उठाते-उठाते इंसान मर जाता है इससे भारी कुछ नहीं दोस्तों सब कहते हैं जिम्मेदारी उठाना मुश्किल है मैं कहता हूं पाप का बोझ उठाना सबसे मुश्किल है.

8- सबसे सस्ता क्या है?

उत्तर-“सलाह”

यह बिन मांगे और हर जगह मुफ्त में मिल जाती है यह सबके पास होती है हर कोई इसे देना चाहता है वह भी मुफ्त में.

9- सबसे महंगा क्या है?

उत्तर-“सहयोग” 

एक बार किसी से मांग कर देखिए और जिंदगी भर आपको एक छोटे से सहयोग का एहसान चुकाना होगा यह सबसे महंगा पड़ता है दोस्तों.

10-सबसे कडवा क्या है?

ऊत्तर- “सत्य” सत्य कड़वा कुछ नहीं कुछ लोग नीम को बदनाम करते हैं कुछ करेले को, उन्होंने कभी सत्य को नहीं चखा क्योंकि इससे कड़वा कुछ नहीं.

दोस्तों ऐसी और भी बहुत सी बातें हैं जो हमें इस दुनिया से सीखनी है ऐसी बातें मैं आपके लिए समय-समय पर लाता रहूंगा. अगर आपको मेरे द्वारा बताई गई यह बातें अच्छी लगी हो तो कमेंट में अपनी राय जरुर दीजिएगा और ऐसे ही जीवन से जुड़े प्रश्नोत्तर को आगे भी पाने के लिए फॉलो करिएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

सेहत और फिटनेस के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 15 अक्टूबर

  • 2003। चीन ने अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेंझोउ 5' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में पहुंचने वाला तीसरा देश बना।
  • 1997। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म: इन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
  • 1990। सोवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव को शीत युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण सेहत और फिटनेस सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? सेहत और फिटनेस नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें सेहत और फिटनेस रात को कोई नाम पुकारता सुनाई दे तो क्या करें? नींद और आवाजों का रहस्य रात को कोई नाम पुकारता सुनाई दे तो क्या करें? नींद और आवाजों का रहस्य सेहत और फिटनेस
विज्ञापन
रात को अचानक घबराहट और तेज धड़कन क्यों होती है? कारण और क्या करें रात को अचानक घबराहट और तेज धड़कन क्यों होती है? कारण और क्या करें सेहत और फिटनेस नींद में शरीर हिल नहीं पाता और छाती पर दबाव लगता है: साया या स्लीप पैरालिसिस? नींद में शरीर हिल नहीं पाता और छाती पर दबाव लगता है: साया या स्लीप पैरालिसिस? सेहत और फिटनेस