बुरी आदत को कैसे छोड़ें | बुरी आदत को छोड़ने के उपाए | Buri adat ko kaise chhode

बुरी आदत को कैसे छोड़ें | बुरी आदत को छोड़ने के उपाए | Buri adat ko kaise chhode

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

बुरी आदत को कैसे छोड़ें | बुरी आदत को छोड़ने के उपाए | Buri adat ko kaise chhode

दोस्तों आज के समय में लगभग आधे से ज्यादा लोग अपनी आदतों से परेशान है आदतें चाहे अच्छी हो या बुरी लोग दोनों आदतों से ही परेशान हैं। आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि कैसे हम किसी बुरी आदत को छोड़ सकते हैं और किसी अच्छी आदत को अपना सकते हैं।

विज्ञापन

बुरी आदतें हमें कैसी परेशान करती हैं और इन्हें कैसे बदलें-

क्या आपने कभी अपने आप में या अपने किसी दोस्त में ये गौर किया है कि ना जाने कब बात करते-करते कैसी जेब में हाथ चला जाता है और गुटके की पुड़िया खोलकर गुटखा मुंह तक पहुंच जाता है, दोस्तों ये काम हम नहीं करते ये अपने आप ही हो जाता है। इसे ही हम “आदत” कहते हैं।

बुरी आदतें कई प्रकार की हो सकती है गुटखा चबाना, नाखून चबाना, गंदी फिल्में देखना, नशा करना, अपने आप में कंट्रोल ना रख पाना ये सभी बुरी आदतों के अंतर्गत आता है।

बुरी आदत को कैसे छोड़ें | बुरी आदत को छोड़ने के उपाए | Buri adat ko kaise chhode
बुरी आदत को कैसे छोड़ें

 बुरी आदतों को कैसे बदलें-

आदतों के बारे में तो हम सभी अच्छे से जानते हैं इसीलिए आदतों के बारे में ज्यादा बात ना करके अब हम बात करते हैं कि इन आदतों को हम कैसे बदलें।

1. बार-बार कसमे बिल्कुल भी ना खाए

कभी-कभी लोग अपनी आदतों से परेशान होकर एक बार में ही बड़ी-बड़ी कसमें खा लेते हैं और होता क्या है कुछ दिनों बाद उन्हें खाई हुई कसमों को तोड़ना पड़ता है ऐसे में होता ये है हमारे ब्रेन को ये लगता है कि यह व्यक्ति कसमें खाता है तो उसे अच्छा लगता है और उसके बाद यह कसमें तोड़ भी देता है इसीलिए हमारा ब्रेन इसे अपने रूटीन में ले लेता है हम गलतियां करते हैं कसमें खाते हैं फिर तोड़ दिया करते हैं फिर कसमें खाते हैं। हमारे ब्रेन को इसी में मजा आने लगता है इसीलिए कभी भी एकदम से जोश में आकर कोई भी बड़ी कसमें ना खाएं और बार-बार कसमें खाने से बचें।

विज्ञापन

2. अपनी बुरी आदतों के बारे में किसी एक खास व्यक्ति से चर्चा करें-

यदि आप की बुरी आदत किसी से बताने लायक है तो अपने किसी एक खास व्यक्ति से उस आदत अपनी उस बुरी आदत के बारे में जरूर बात करें उसे बताएं कि आप कैसे इस आदत के चक्कर में फंसे, आप किस हद तक इस आदत में फंसे हुए हैं और आप इसे छोड़ने के लिए क्या कर सकते हैं। इसके बारे में पूरी डिटेल से चर्चा करें। यदि आपकी आदत इस तरह की है कि आप किसी को बता नहीं सकते तो आप एनोनिमस होकर कोई ग्रुप जॉइन कर सकते हैं जिसमें आप ही तरह के और व्यक्ति होंगे जो आपकी समस्या को समझें आप का मजाक ना बनाएं ज्यादातर मामलों में किसी आदत में फंसे हुए व्यक्ति का मजाक ही बनाया जाता है जो कि सबसे गलत बात है इसीलिए अपनी आदत को किसी के साथ शेयर करते समय ध्यान रखें कि वह व्यक्ति आपका खास हो नहीं तो आप अपना ही मजाक बना बैठेंगे।

3. किसी बुरी आदत के चलते हैं अपने शरीर में आये लक्षणों को पहचाने-

जिस तरह की भी बुरी आदत की आपको लत लग गई है इस आदत के कारण अपने शरीर में आने वाले बदलावों को पहचाने, देखें आपके शरीर को उस बुरी आदत के कारण क्या-क्या नुकसान हो रहा है और कैसे आपका शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। इस बात को गौर से और गंभीर गंभीरतापूर्वक विचार करें। बुरी आदत चाहे जिस किसी भी तरह की हो कोई ना कोई गंभीर लक्षण शरीर पर जरूर छोड़ती है और शरीर को कमजोर बनाती है इसीलिए बुरी आदत के कारण अपने शरीर में होने वाले बदलावों को पहचान कर उन्हें दूर करें।

विज्ञापन

4.रूटीन बदलें-

यदि आपको काम ख़त्म करने के बाद शाम को गन्दी लत की आदत पड़ गई हो तो काम ख़त्म करने के बाद माता-पिता, भाइयों एवं ऐसे लोगो से मिलने जाएं, जहां इन बुरी आदतों से दूरी मुमक़िन हो। अपने इष्ट के दर्शन करने धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं।

5. किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें

यदि आपको किसी बुरी आदत ने बहुत ही बुरी तरह जकड़ लिया है और आप उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लें कभी-कभी ऐसा होता है कि हम खुद से अपनी आदतों को नहीं बदल पाते हमें किसी विशेषज्ञ की जरूरत होती है ऐसे में संकोच बिल्कुल भी ना करें और डॉक्टर के पास जाएं और अपनी हालत को पूरी सच्चाई से बताएं। डॉक्टर आपकी पूरी मदद करेगा और आपकी बुरी आदत को छोड़ने में आपकी सहायता करेगा। हो सकता है डॉक्टर आपको कुछ दवाइयां दें, दवाइयों को समय पर लें और समय-समय पर डॉक्टर के पास जाते रहें।

अब बात करते हैं कि कैसे हम अपनी बुरी आदत को किसी अच्छी आदत में बदलें- मान लीजिए यदि आप सिगरेट पीते हैं तो जो भी आपका सिगरेट पीने का समय है उस समय को किसी अच्छी आदत से बदलने की कोशिश करें, जब भी आपका मन सिगरेट पीने को करें तब आप अपना मोबाइल निकाल कर कोई मोटिवेशनल वीडियो देखने लग जाएं, या कॉमेडी वीडियो देखने लगें, इससे आपका मन सिगरेट पीने से दूर भटक जाएगा। या आप चाहे तो अपनी पसंद का कोई और काम भी कर सकते हैं यह निर्भर करता है कि आपको क्या पसंद है। ऐसी बहुत सी गतिविधियां हैं जिन्हें बुरी आदतों से बदला जा सकता है।

ये हमेशा याद रखें कि किसी बुरी आदत को छोड़ना पूरी तरह आप पर ही निर्भर करता है यदि आप किसी आदत को छोड़ने का दृढ़ निश्चय कर लें तो आपको उस आदत को छोड़ने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

मुझे हारने की आदत हो गई है क्या करूँ | Harne ki adat मुझे हारने की आदत हो गई है क्या करूँ | Harne ki adat Faith एड़ी कुतरने की आदत कैसे छोड़ें और बनाएं अपनी ऐड़ियों को नरम | How to soft heel in hindi एड़ी कुतरने की आदत कैसे छोड़ें और बनाएं अपनी ऐड़ियों को नरम | How to soft heel in hindi Health गुटखा खाने की आदत कैसे छोड़े। gutakha khana kaise chhoden गुटखा खाने की आदत कैसे छोड़े। gutakha khana kaise chhoden Health शराब छोड़ने के लिए कसम क्यों है एक भ्रम? जानिए वैज्ञानिक और व्यावहारिक कारण शराब छोड़ने के लिए कसम क्यों है एक भ्रम? जानिए वैज्ञानिक और व्यावहारिक कारण Health
विज्ञापन
शराब छोड़ने के बाद क्या होता है? “नया प्यार” और “नई जिंदगी” का एहसास  (Recovery Timeline) शराब छोड़ने के बाद क्या होता है? “नया प्यार” और “नई जिंदगी” का एहसास (Recovery Timeline) Health रील देखने की लत कैसे छोड़ें? 5 आसान तरीके जो बदल देंगे आपकी लाइफ रील देखने की लत कैसे छोड़ें? 5 आसान तरीके जो बदल देंगे आपकी लाइफ Health मोबाइल की लत कैसे छोड़ें: डोपामाइन डिटॉक्स का पूरा प्लान और डिजिटल आजादी की राह मोबाइल की लत कैसे छोड़ें: डोपामाइन डिटॉक्स का पूरा प्लान और डिजिटल आजादी की राह Health काल्पनिक भय क्या है | काल्पनिक भय को कैसे दूर करें 10 उपाए | How to overcome imaginary fear in hindi काल्पनिक भय क्या है | काल्पनिक भय को कैसे दूर करें 10 उपाए | How to overcome imaginary fear in hindi Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →