मरने का डर लगता है क्या करें | marne ka dar lagna

मरने का डर लगता है क्या करें | marne ka dar lagna

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

मरने का डर लगता है क्या करें | marne ka dar lagna

मरने का डर सबको लगता है ऐसा कोई नहीं जिसे कभी न कभी मरने का डर ना लगा हो। लेकिन कभी कभी कुछ लोगों को मरने का डर कुछ ज्यादा ही सताता है। विज्ञान की भाषा में मरने के डर को थनाटोफोबिया (Thanatophobia), कहें या “मृत्यु का भय (fear of death)” कहते हैं। मरने के डर से ग्रसित व्यक्ति दिन रात अपनी मृत्यु के बारे में ही सोचता रहता है। उसे हर वक्त ये डर सताता रहता है कि किसी ना किसी कारण से उसकी मृत्यु हो जाएगी। ऐसा व्यक्ति छोटी मोटी बीमारियों से भी डरने लगता है की कहीं वो इस बीमारी से मर ना जाये। मरने का डर  ज्यादातर उन लोगों के साथ होता है, जो अपनी जीवन के अंतिम चरण में होते हैं, क्योंकि मृत्यु की प्रक्रिया के आसपास अनिश्चितता और भी बढ़ सकती है क्योंकि उनके लिए मृत्यु की वास्तविकता अधिक निकट हो जाती है। कभी कभी ये डर यंग लोगों में भी देखने को मिलता है। ज्यादातर 25 से 35 उम्र वाले लोगों में।

विज्ञापन
मरने का डर लगता है क्या करें | marne ka dar lagna
मरने का डर लगता है क्या करें

मरने का डर लगने पर क्या करें-

1. मरना सब को है

सबसे पहले अपने आप को ये समझाने की कोशिश करें कि मरना एक ना एक दिन सभी को है। इस संसार में जो भी आता है उसे एक ना एक दिन जाना ही है “मृत्यु एक अटल सत्य है”

2. कारण को पहचाने

जब भी आपको मरने का डर लगे तब ये जानने की कोशिश करें कि आखिर वो कौन सा कारण है जो आपको मृत्यु के डर की ओर खींच रहा है। डर के कारण को पहचाने।

3. समझने की कोशिश करें

अपने आपको समझाने की कोशिश करें कि जो डर आपको सता रहा है वो मात्र एक भ्रम है वास्तव में आप मर नहीं रहे हैं और ना ही मरने वाले है।

मरने का डर लगता है क्या करें | marne ka dar lagna

4. जिंदगी को भरपूर जियें

सच तो यही है, कि आपको अपना कीमती समय, बस अपनी मृत्यु के बारे में सोच-सोचकर बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसकी जगह पर, हर एक दिन को जितना मुमकिन हो, उतना मजेदार बना कर जीना चाहिए। जीवन के हर एक पल का मज़ा लेना चाहिए।

5. अपने दोस्तों और रिश्तेदारों  के साथ समय बिताएँ

अपने चारों ओर ऐसे लोग भर लें, जो आपको ख़ुशी देते हैं और जिन्हें आप से ख़ुशी मिलती है। आप जब दूसरे लोगों के साथ घुलेंगे-मिलेंगे – तब आपका समय बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा – और बहुत यादगार भी रहेगा। अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

मरने का डर लगता है क्या करें | marne ka dar lagna

6. बच्चे और बूढ़े व्यक्तियों के साथ समय बिताएं

बच्चों के साथ समय बिताने से हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है और बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ समय बिताने से हमें जीवन की सच्चाईयों का ज्ञान होता है इसीलिए बच्चे और बूढ़े व्यक्तियों के साथ कुछ समय बिताएं।

विज्ञापन

7. योग अभ्यास करें

जब हमारा मन विचलित होता है तब हमारे मन में तरह-तरह की मृत्यु से संबंधित विचार आते हैं इन विचारों से बचने के लिए प्रतिदिन समय निकालकर योगाभ्यास और मेडिटेशन करें योगाभ्यास और मेडिटेशन करने से आपका मन शांत होगा और बार-बार मृत्यु संबंधित विचार नहीं आएंगे।

8. डायरी लिखने की आदत डालें

अपने साथ हो रहे दिन भर के अनुभवों को डायरी में लिखने की आदत डालें एक डायरी खरीदें और प्रतिदिन समय निकालकर उस डायरी में आपने दिन में क्या-क्या किया और आपको दिन में कैसा महसूस हुआ और आपको दिन में कितनी बार मृत्यु का ख्याल आया इन सभी बातों को डायरी में ईमानदारी से लिखें और उस पर विचार करें।

9. अपना ध्यान रखें

खुद को किसी भी ऐसी परिस्थिति में या किसी बुरी आदत में न फँसने दें, जिसकी वजह से आपके मरने की संभावना बढ़ जाए। स्मोकिंग, ड्रग्स, या अल्कोहल और ड्राइविंग करते वक्त फोन पे बात करने और मैसेज करने जैसी अनहैल्दी एक्टिविटीज को करने से बचें।

10. दूसरे क्या कहते हैं इस बात पर ध्यान ना दें

दूसरे व्यक्ति आपके डर के बारे में और मृत्यु के बारे में आपसे क्या कहते हैं इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें लोग हमेशा कुछ ना कुछ कहते हैं लोगों का काम ही है कहना आप अपने काम में ध्यान दें और लोगों की बातों को अनसुना करें।

ऊपर बताए गए उपायों को अपनाकर आप अपने अंदर आने वाले मृत्यु के डर से निजात पा सकते हैं यदि आपके मन में और कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपकी पूरी मदद करेंगे।



विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →