जानिए Bulli Bai App क्या है? और कैसे काम करता है आप भी रहें सावधान

0

जानिए Bulli Bai App क्या है? और कैसे काम करता है

देश में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है पहले तो महिलाएं रात में कहीं जाने और सड़कों पर निकलने से डरती थी लेकिन आज के डिजिटल जमाने में महिलाएं इंटरनेट में भी सुरक्षित नहीं है ऐसी कई सारी वेबसाइट और बहुत से ऐसे एप्स है जो महिलाओं को बदनाम करने के लिए बनाए गए हैं उन्हीं में से एक ऐप है Bulli Bai App जिसका प्रयोग महिलाओं को अपमानित करने के लिए किया जाता है हालांकि अब इस ऐप को बंद करके इसके बनाने वाले को पुलिस वालों ने पकड़ लिया है।

Bulli Bai App का इस्तेमाल मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने डराने, और उनकी फोटोज को बेचने के किया जाता था। आपको बता दें की, दिल्ली पुलिस, की स्पेशल सेल्ल की इंटेलिजेंस फ्यूज़न एंड स्ट्रेटेजिक ऑप्स यूनिट ने बुल्ली बाई एप (Bulli Bai App) बनाने वाले मुख्य क्रिएटर नीरज बिश्रोई को असम राज्य से रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है। नीरज बिश्नोई असम की राजधानी के BIT कॉलेज में 2year में पढता है।

क्या है बुल्ली बाई ऐप (Bulli Bai App)

Bulli Bai App एक मोबाइल एप्प है जिसमें महिलाओं की फोटोज को चुरा कर अपलोड किया जाता है फिर उन फोटोज को नीलाम किया जाता है।

कैसे काम करता है Bulli Bai App

सबसे पहले ये लोग सोशल मीडिया से महिलाओं की तश्वीरें चुराते और उन तश्वीरों को Bulli Bai App में नीलाम करते और पैसे कमाते थे। बुल्ली बाई ऐप (Bulli Bai App) के जरिये देश भर के लोगों को डराने व उनसे पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने यह दावा किया है कि नीरज ने ही Bulli Bai App को बनाया है यानी वही इसका मास्टरमाइंड है। उसी के द्वारा गिटहब पर यह ऐप लॉन्च किया है। बता दें, इस ऐप को आगे प्रमोट करने के लिए उसने ही ट्वीटर पर बुल्ली बाई अंदर स्कोर के नाम से ट्वीटर का अकाउंट भी क्रिएट किया था। जिसके बाद Bulli Bai App को सोशल मीडिया के जरिये ज्यादा से ज्यादा शेयर किया गया।

पुलिस ने क्या कहा Bulli Bai App के बारे में

पुलिस द्वारा यह कहा गया है कि बुल्ली ऐप (Bulli Bai App) बनाने वालों में मास्टरमाइंड 21 साल का लड़का नीरज बिश्रोई है। क्रिएटर ने इस ऐप को माइक्रोसॉफ्ट की खुद की साइट GitHub पर बनाया था। इस ऐप के जरिये देश की महिलाएं खासकर की मुस्लिम महिलाओं की नीलामी करके पैसे कमाने के लिए बनाया गया था। Bulli Bai App से स्कैमर्स सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि से किसी भी महिला व लड़कियों की प्रोफाइल चुराते है और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते है।

क्या करें

अब महिलाओं को इंटरनेट में अपनी तस्वीरें अपलोड करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। बहुत से ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो प्रोफाइल पिक्चर को लॉक करने की सुविधा सुविधा देते हैं महिलाओं को अपनी फोटो और लॉक करके रखनी चाहिए और ऐसी वेबसाइटों पर जो की खतरनाक साबित हो सकती हैं उन पर अपनी तस्वीरें अपलोड नहीं करनी चाहिए सावधानी में ही सुरक्षा है।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)