अंकुरित अनाज खाने से होने वाले फायदे | Ankurit anaj khane ke fayde

अंकुरित अनाज खाने से होने वाले फायदे | Ankurit anaj khane ke fayde

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स) खाने के फायदे | ankurit anaj khane ke fayde

सुबह सुबह नाश्ता तो हम सभी लोग करते हैं लेकिन यदि आप सुबह-सुबह अंकुरित अनाज का उपयोग नाश्ते में करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है अंकुरित अनाज आप किसी भी तरह की दालों का कर सकते हैं जैसे कि चना मुंह गेहूं आदि। आजकल नाश्ते में अंकुरित अनाजों का चलन बहुत ही लोकप्रिय हुआ है।

विज्ञापन
अंकुरित अनाज खाने से होने वाले फायदे | ankurit anaj khane ke fayde

अंकुरित अनाज खाने से होने वाले फायदे

1. स्प्राउट्स अर्थात अंकुरित अनाज में बहुत कम कैलोरी होती है। 

2. अंकुरित अनाज वजन नियंत्रित रखता है।

3. सोडियम की अधिक मात्रा अक्सर हृदय और रक्तचाप से जुड़ी समस्याएँ पैदा करती हैं। अंकुरित अनाज में सोडियम नहीं होता, जिससे रक्तचाप का स्तर नियंत्रण में रहता है और शरीर उच्च रक्तचाप के स्तर को कम करता है।

4. अंकुरित अनाज खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है, शरीर से गंदगी निकलती है।

5. अंकुरित अनाज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स को नष्ट करते हैं ताकि त्वचा को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे और त्वचा कैंसर की संभावना खत्म हो सके।

6. विशेषज्ञों की मानें तो कच्चे फल और सब्जियों से 100 गुना ज्यादा एन्जाइम्स अनाज को अंकुरित करने पर होते हैं। एन्जाइम्स वे प्रोटीन होते हैं, जो शरीर को सही तरह से कार्य करने के लिए जरूरी होते हैं।

7. अनाज को भिगोने और अंकुरण की प्रक्रिया के दौरान उनमें मौजूद प्रोटीन की गुणवत्ता बढ़ जाती है।

8. अंकुरण पर फाइबर की मात्रा तुरंत बढ़ जाती है।

अनाज को अंकुरित करने से विटामिन बी, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी और विटामिन ई की मात्रा लगभग 20 गुना ज्यादा बढ़ जाती है।

9. रिसर्च के मुताबिक अंकुरण की प्रक्रिया के दौरान स्प्राउट्स में विटामिन बी1 की मात्रा 285 फीसदी, विटामिन बी 2 की मात्रा 515 तक बढ़ जाती है और नीयासिन की 256 फीसदी तक बढ़ जाती है।

10. एशेनशियल फैट अक्सर हमारी डाइट का हिस्सा नहीं होते। स्प्राउट्स इस फैट के अच्छे माध्यम हैं।

दोस्तों क्या आप भी अंकुरित अनाज खाना पसंद करते हैं तो हमें कमेंट में जरूर बताइएगा और इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों तक जरुर पहुंचाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →