अल्कोहल विथड्रावल सिंड्रोम के लक्षण | alcohol withdrawal syndrome in hindi

अल्कोहल विथड्रावल सिंड्रोम के लक्षण | alcohol withdrawal syndrome in hindi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

शराब छोड़ने के बाद कैसा लगता है अल्कोहल विथड्रावल सिंड्रोम के लक्षण | alcohol withdrawal syndrome in hindi

यदि आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो आप शराब को छोड़ना चाह रहे हैं या आप ने शराब पीनी बंद कर दी है और आपके साथ कुछ ऐसे लक्षण हो रहे हैं जिन्हें आप संभाल नहीं पा रहे हैं इन्हें अल्कोहल विथड्रावल कहा जाता है जो शराब छोड़ने के बाद होते हैं अल्कोहल विथड्रावल शराब छोड़ने के बाद होना सामान्य है।

विज्ञापन
अल्कोहल विथड्रावल सिंड्रोम के लक्षण | alcohol withdrawal syndrome in hindi

शराब छोड़ने के बाद के लक्षण (alcohol withdrawal)

बहुत अधिक मात्रा में शराब पीने से शरीर को नुकसान पहुंचता है रेगुलर शराब पीने से हमारा लीवर खराब हो सकता है इसके साथ ही साथ शरीर के कई अंगों पर भी शराब का बुरा असर पड़ता है कुछ लोग जो शराब छोड़ना चाहते हैं वे अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत बनाकर इस लत से छुटकारा पा सकते हैं शराब के सेवन से कोई फायदा नहीं है इसके नुकसान ही नुकसान है। ऐसे में यदि आप शराब छोड़ना चाहते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा यदि कोई व्यक्ति अचानक से शराब छोड़ देता है तो इसका कुछ ना कुछ नुकसान भी होता है शरीर में कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं जिन्हें alcohol withdrawal syndrome syndrome कहा जाता है।

alcohol withdrawal शराब से वापसी के लक्षण:-

1.घबराहट, बेचैनी, चिड़चिड़ापन, अति उत्सुकता।

2. गुस्सा आना, मूड जल्दी-जल्दी बदलना।

3. तनाव और मानसिक थकावट रहना।

4. याददाश्त कमजोर पड़ना।

5. नींद आने में परेशानी होना।

6. सिर में तेज दर्द होना।

7. ज्यादा पसीना आना खासकर हथेलियों और पैर के तलवे पर।

8 जी मिचलाना और भूख कम लगना।

9. शरीर थरथराना और पलक झपकते रहना।

10. शरीर में ऐंठन और मरोड़ होना।

शराब छोड़ने की कुछ दिनों बाद तक अल्कोहल विद्रोह के सिम्टम्स शरीर में रहते हैं धीरे-धीरे यह लक्षण कम होने लगते हैं और शरीर नॉर्मल होने लगता है और कुछ समय बाद हमारा शरीर रिकवर हो जाता है जिसके बाद हमें बहुत से फायदे होते हैं इसीलिए यदि आप भी शराब छोड़ना चाहते हैं तो अभी से ही छोड़ दें।

विज्ञापन

शराब पीना छोड़ने के बाद होने वाले फायदे

1. पैसों की बचत

जब कभी आप शराब पीना छोड़ेंगे तो सबसे पहले आपके साथ जो चीज होगी वो है पैसों की बचत आप अभी भी काउंट करके देख सकते हैं कि आप शराब में कितने पैसे बर्बाद कर रहे हैं शराब छोड़ने के बाद आपके पैसों की बचत होगी।

2. चहरे में चमक

शराब छोड़ने के बाद आपके शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर होगी जिससे आपकी स्किन ग्लो करेंगी आपके चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखाई देगी।

अल्कोहल विथड्रावल सिंड्रोम के लक्षण | alcohol withdrawal syndrome in hindi

3. गहरी नींद

शराब छोड़ने की कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि आप अच्छी और गहरी नींद ले रहे हैं मैं मानता हूं कि शराब पीने से नींद आती है लेकिन वो नींद, वो नींद नहीं होती जो हमें चाहिए।

4. वजन कम होगा

शराब आपके इंसुलिन की मात्रा को प्रभावित करती है आपके शरीर में इंसुलिन को बढ़ाती है जिससे आपको भूख ज्यादा लगती है और आप ज्यादा खाते हैं और आपका वजन बढ़ने लगता है शराब छोड़ने के बाद आपका वजन कम होगा।

5. नॉर्मल सुगर लेवल

यदि आपको शुगर की समस्या है तो शराब छोड़ने के बाद आपका शुगर लेवल नॉर्मल हो जाएगा।

6. ब्लड प्रेशर नॉर्मल

शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है यदि आप शराब पीना छोड़ देते हैं तो धीरे-धीरे कुछ ही दिनों में आपका ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाएगा।

अल्कोहल विथड्रावल सिंड्रोम के लक्षण | alcohol withdrawal syndrome in hindi

7. एनर्जी बढ़ेगी

आप देखेंगे शराब छोड़ने के बाद आपके शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ रहा है पहले आपको थकावट रहती होगी काम में मन नहीं लगता रहा होगा लेकिन शराब छोड़ने के बाद यह सब चीजें दूर होंगी और आपकी एनर्जी बढ़ेगी।

विज्ञापन

8. ब्रेन फॉग हटेगा

शराब पीने के बाद हैंगओवर होता है और हैंगओवर से ब्रेन फोग होता है यदि आप शराब पीना छोड़ देंगे तो आपका ब्रेन फोग भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

9. तनाव कम होगा

शराब पीने वाला इंसान अक्सर तनाव से ग्रस्त रहता है यदि आप तनाव से दूर होना चाहते हैं तो अपनी शराब पीने की आदत को कम कर दें शराब आपके तनाव को कुछ देर के लिए कम तो कर सकती है लेकिन हमेशा के लिए नहीं कर सकती। शराब छोड़ने के बाद आपका तनाव हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।

10. समाज में इज्जत बढ़ेगी

और सबसे अच्छी बात शराब छोड़ने के बाद आपके साथ ये होगी कि समाज में आपकी इज्जत काफी बढ़ने लगेगी। शराबियों को समाज में अच्छा नहीं माना जाता लेकिन शराब छोड़ने के बाद आप पाएंगे कि सब लोग आपकी इज्जत कर रहे हैं।

दोस्तों क्या आप भी शराब छोड़ना चाह रहे हैं तो हमें कमेंट में जरूर बताइएगा हम आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करेंगे।

इस पोस्ट को उन लोगों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा जो शराब पीना छोड़ना चाहते हैं।



विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

शराब छोड़ने के फायदे | Benefits of quitting alcohol in Hindi शराब छोड़ने के फायदे | Benefits of quitting alcohol in Hindi Health शरीर की सूजन के लिए घरेलू उपाय: कारण, लक्षण और प्रभावी उपचार | Home Remedies for Swelling in Hindi शरीर की सूजन के लिए घरेलू उपाय: कारण, लक्षण और प्रभावी उपचार | Home Remedies for Swelling in Hindi Health शराब का शरीर पर असर: कांपते हाथ, पैनिक अटैक और हर अंग पर घातक प्रभाव | Alcohol Effects on Body शराब का शरीर पर असर: कांपते हाथ, पैनिक अटैक और हर अंग पर घातक प्रभाव | Alcohol Effects on Body Health क्या आपको ‘शराब’ के बिना नींद नहीं आती | Do not sleep without alcohol क्या आपको ‘शराब’ के बिना नींद नहीं आती | Do not sleep without alcohol Health
विज्ञापन
गुप्त रोग (STDs) के लक्षण, कारण और बचाव: यौन स्वास्थ्य की पूरी जानकारी हिंदी में गुप्त रोग (STDs) के लक्षण, कारण और बचाव: यौन स्वास्थ्य की पूरी जानकारी हिंदी में Health शराब छोड़ने के बाद: लक्षण, रिकवरी टाइमलाइन और खुद को कैसे संभालें शराब छोड़ने के बाद: लक्षण, रिकवरी टाइमलाइन और खुद को कैसे संभालें Health पेट में गैस: कारण, लक्षण और प्रभावी उपचार – पाएं आधुनिक जीवनशैली में तुरंत राहत पेट में गैस: कारण, लक्षण और प्रभावी उपचार – पाएं आधुनिक जीवनशैली में तुरंत राहत Health तनाव के 10 प्रमुख लक्षण: जानें कैसे पहचानें और कब करें उपाय तनाव के 10 प्रमुख लक्षण: जानें कैसे पहचानें और कब करें उपाय Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →