क्यों कुछ लोग ‘कड़ी मेहनत’ के बाद भी सफल नहीं हो पाते ? Safalata ka mantra

क्यों कुछ लोग ‘कड़ी मेहनत’ के बाद भी सफल नहीं हो पाते ? Safalata ka mantra

क्यों कुछ लोग ‘कड़ी मेहनत’ के बाद भी सफल नहीं हो पाते ?

दोस्तों आपने देखा होगा कि कुछ लोग बहुत मेहनत करते हैं लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी उन्हें परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते और वे सोचते हैं कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है?

विज्ञापन
क्यों कुछ लोग ‘कड़ी मेहनत’ के बाद भी सफल नहीं हो पाते ?

आज हम बात करेंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है,क्यों बहुत ज्यादा मेहनत करने पर भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिलती?


आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ कारणों पर:-


1.जरा सी बात में उतावले हो जाना– दोस्तों कुछ लोगों की आदत होती है जरा जरा सी बात में उतावले हो जाने की, ऐसे लोग उत्साह में आकर मेहनत करना शुरू तो कर देते हैं, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाता।

2.बिना सोचे समझें काम करना- और ऐसे व्यक्ति जब उत्साह में आकर मेहनत करते हैं तो उनकी सोचने समझने की क्षमता कम होने लगती है और वे सिर्फ मेहनत में ध्यान देते हैं, और उन्हें लगने लगता है कि मेहनत ही सब कुछ है।


3.समय के अनुसार ना चलना- कुछ लोगों की आदत होती है लकीर का फकीर बने रहने की ऐसे लोग ट्रैक्टर की सुविधा होने के बाद भी हल से काम करना उचित समझते हैं जिसमें मेहनत ज्यादा लगती है। ऐसे लोग समझाने पर भी नहीं मानते और अपनी ही बातों में अड़े रहते हैं।

4.दूसरों की बात सुनकर जोश में आ जाना- कई लोग कुछ वीडियो देखकर या कुछ मोटिवेशन आर्टिकल पढ़ कर तुरंत जोश में आ जाते हैं और बिना सोचे समझे कोई भी काम शुरू कर देते हैं जिसमें उन्हें सिर्फ मेहनत करनी पड़ती है।

5.गलत काम चुन लेना- दोस्तों कभी भी काम हमें अपने अनुसार ही चुनना चाहिए, यदि आप किसी बंदर को तैरने का काम देंगे और किसी मछली को पेड़ में चढ़ने का काम, तो दोनों के लिए उस काम को कर पाना मुश्किल होगा इसीलिए सबसे अच्छा है अपनी क्षमता के अनुसार काम को चुनना।

दोस्तों मेहनत करना अच्छी बात है, लेकिन एक खच्चर की तरह या एक गधे की तरह सिर्फ मेहनत करते रहना अच्छी बात नहीं। इसीलिए काम तो कीजिए लेकिन अगर आपको जिस दिन लगे की इस काम से आपको उतना प्रॉफिट नहीं है जितना होना चाहिए, तुरंत उस काम को बंद कर दीजिए, यही आपके लिए अच्छा रहेगा ऐसा करने से आपका पैसा और समय दोनों बचेगा।


Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →