Skip to content

क्या आप अपनी खूबसूरती को लेकर परेशान है | khoobsurati in hindi

Faith Vivek Hardaha Updated: नवम्बर 3, 2026

क्या आप अपनी खूबसूरती को लेकर परेशान है | khoobsurati in hindi

क्या आप अपनी खूबसूरती को लेकर परेशान है

दोस्तों क्या आप भी हर समय अपनी खूबसूरती को लेकर परेशान रहते हैं आपके मन में यह प्रश्न बार-बार उठता है कि क्या आप खूबसूरत हैं या नहीं है, आप हमेशा अपने चेहरे अपने शरीर की तुलना दूसरे खूबसूरत दिखने वाले व्यक्तियों के साथ करते रहते हैं तो दोस्तों आज मैं आप की समस्या  को हल करने के लिए कुछ बातें लेकर आया हूं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी खूबसूरती के बारे में परेशान होना छोड़ देंगे।

khoobsurati-in-hindi

कोई बात नहीं अगर आपकी नाक मोटी है तो, कोई बात नही आपकी आंखें छोटी हैं तो, कोई बात नहीं अगर आप गोरे नही हैं तो, कोई बात नहीं अगर आप मोटे या पतले हैं, या  आपकी हाइट कम है, फिर भी हम सुंदर हैं, अपनी सुंदरता को पहचानिये  दूसरों से कमेंट या वाहवाही लूटने के लिए सुंदर दिखने से ज्यादा ज़रूरी है, अपनी सुंदरता को महसूस करना।


हर बच्चा सुंदर इसलिये दिखता है क्योंकि वो छल कपट से परे मासूम होता है, और बडे़ होने पर जब हम छल व कपट से जीवन जीने लगते है तो वो मासूमियत खो देता हैं, फिर उस सुंदरता को पैसे खर्च करके खरीदने का प्रयास करते हैं।

मन की खूबसूरती पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है-

पेट निकल गया तो कोई बात नहीं उसके लिए शर्माना ज़रूरी नहीं। आपका शरीर आपकी उम्र के साथ बदलता है तो वज़न भी उसी हिसाब से घटता-बढ़ता है इस बात को समझिए।

याद रखना बदलाव प्रकृति का नियम है-

जो भी चीज इस दुनिया में पहले से है या बाद में आती है उसके साथ बदलाव जरूर होता है, ये सिद्धांत हम इंसानों में भी लागू होता है, हम हर दिन बदलते हैं, और इस बदलाव को हमें अपनाना होगा।

दोस्तों आपको यह बातें कैसी लगी मुझे कमेंट में जरूर बताइएगा और इन्हें अपने दोस्तों परिवार वालों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा ताकि उनकी भी मदद हो सके.


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

Share Your Opinion

Comments are closed on this post.

More on Site