अंडा खाने के फायदे | anda khane ke fayde

अंडा खाने के फायदे | anda khane ke fayde

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

अंडा खाने के फायदे | anda khane ke fayde

दोस्तों अंडे को अपने आप में पर्याप्त आहार माना जाता है हालांकि इसमें फाइबर की मात्रा नहीं होती लेकिन फिर भी अंडे में कैल्शियम, सोडियम, पोटासियम और विटामिन बी 12 के साथ कई सारे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के शरीर को मजबूत बनाये रखने के लिए काफी जरूरी होते है, इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को 2 से 3 अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। 

विज्ञापन

अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व (nutrients in eggs in hindi)

  • शुगर – 1.1 ग्राम

  • कैल्शियम – 5%

  • मैग्नीशियम – 2%

  • विटामिन बी कॉम्प्लेक्स – 18%

  • फ़ाइबर – 0%

  • कोलेस्ट्रॉल – 373 मिलीग्राम

  • वसा – 11 ग्राम

  • पोटैशियम – 126 मिलीग्राम

  • विटामिन बी 6 – 5%

  • सोडियम – 124 मिलीग्राम

  • ऊर्जा – 155 कैलोरीज

  • आयरन – 6%

  • विटामिन सी – 0%

  • विटामिन ए – 10%

  • प्रोटीन – 13 ग्राम

अंडा खाने का सही तरीका

अंडो को उबाल कर खाने से इसके जरूरी तत्व व्यक्ति के शरीर में पहुँच पाते हैं. जो ज़्यादा तापमान पर पकाने से खत्म हो जाते हैं. इसीलिए अंडे को फ्राई करके नहीं बल्कि उबाल कर ही खाना चाहिए। हर सुबह उबले अंडे का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यदि आपका शरीर अंडे पचाने में प्रॉब्लम करता है तो आप अंडे के सफेद वाले भाग को ज्यादा खाने की कोशिश करें और पीले भाग को कम ही खाएं.

anda-khane-ke-fayde

1. अंडा है प्रोटीन का भंडार

दोस्तों अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। कई बार  प्रोटीन की कमी से चोटिल मांसपेशियों का विकास होना रुक जाता है और उन में दर्द और तकलीफ बढ़ जाती है, लेकिन अगर आप इस समस्या से बचना चाहते है तो आपको अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि अंडे का सेवन करने से मांसपेशियों का विकास होता रहता है और हड्डियां भी मजबूत बनी रहती है, इसलिए ज्यादातर जिम जाने वाले लोग रोज अंडे का सेवन करते हैं।

anda-khane-ke-fayde

2. अंडा बढ़ायेगा आपका वजन

जो व्यक्ति अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उन व्यक्तियों को एक्सरसाइज के साथ अंडा रोज खाना चाहिए। अंडे से उन व्यक्तियों की मांसपेशियों का विकास तेजी होगा और वो व्यक्ति दैनिक प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे, इससे उनका शारीरिक विकास तेजी से होने लगेगा।

जिन लोगों को पाचन तंत्र की समस्या या हृदय रोग की समस्या है तो वे लोग ज्यादा अंडे खाने से बचें और अंडे का प्रयोग डॉक्टर की सलाह से ही करें। बाकी नार्मल लोग दो से तीन अंडे रोज खा सकते हैं.


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →