रोज ‘प्याज’ खाने वाले जरूर पढ़ें प्याज खाने के फायदे | pyaaj khane ke fayde

रोज ‘प्याज’ खाने वाले जरूर पढ़ें प्याज खाने के फायदे | pyaaj khane ke fayde

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

रोज ‘प्याज’ खाने वाले जरूर पढ़ें प्याज खाने के फायदे pyaaj khane ke fayde

दोस्तों हमारे घरों में प्याज का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन प्याज में ऐसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।

विज्ञापन
प्याज खाने के फायदे pyaaj khane ke fayde

आज हम बात करेंगे प्याज खाने के कुछ फायदों के बारे में-

रोज प्याज खाने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो जाती है क्योंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं को जमने (इकट्ठा होने) से रोकता है।

शुगर के मरीजों के लिए भी प्याज बहुत फायदेमंद होता है इसमें क्रोमियम पाया जाता है जो शरीर में शक्कर की मात्रा को सामान बनाए रखने में मदद करता है।

प्याज हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है इसमें फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो शरीर में विटामिन सी को बढ़ाते हैं।

गर्मियों के मौसम में कच्चा प्याज खाने से लू लगने की परेशानी दूर होती है।

बार-बार पेशाब आना या ठनकी (पेशाब में जलन) लग जाने पर प्याज का इस्तेमाल बहुत ही लाभदायक होता है।

नाक से खून आना या नकसीर होने पर प्याज को काट के सूघने से बहुत आराम मिलता है।

कुछ लोग चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्याज के रस को नीबू के साथ मिला कर चेहरे पर लगाते हैं।


सावधानियां-

ज्यादा प्याज खाना आपके मुंह की बदबू का कारण बन सकता है।

ज्यादा प्याज खाने पर आपको सर्दी की समस्या हो सकती है।

इसका रस चेहरे पर बार-बार लगाने से चेहरे पर जलन हो सकती है।

यदि आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ज्यादा प्याज का सेवन ना करें।

तो दोस्तों कुछ छोटे नुकसानों को छोड़कर प्याज खाने से हमें फायदे ही फायदे हैं और यदि आप इसका प्रयोग सब्जी में करते हैं तब इससे आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता, तो आज से अपने घर में बनाई सब्जियों में और सलाद में प्याज का उपयोग जरूर करें।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →