पेट और कमर’ की चर्बी कैसे कम करें | pet ki charbi kam karne ka tarika

पेट और कमर’ की चर्बी कैसे कम करें | pet ki charbi kam karne ka tarika

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

पेट और कमर’ की चर्बी कैसे कम करें | pet ki charbi kam karne ka tarika

दोस्तों पेट और कमर की चर्बी को कम करने के बहुत से तरीके हैं, लेकिन यहां पर मैं आपके साथ 4 तरीके शेयर कर रहा हूं जिन्हें हर व्यक्ति अपना सकता है, क्योंकि रोज जिम जाना, तरह-तरह की एक्सरसाइज करना और अपनी डाइट में बहुत बड़ा बदलाव करना ये सब हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं:-

विज्ञापन

pet-ki-charbi-kam-karne-ka-tarika

1. लहसुन :-

लहसुन की तासीर गर्म होती है इसीलिए लहसुन हर व्यक्ति को सूट नहीं करता, आप चाहे तो लहसुन को भूनकर या भोजन के साथ खा सकते है, कोशिश करें कच्चा लहसुन खाने की शुरुआत में तो यह आपको मुश्किल लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे आपको इसकी आदत पड़ जाएगी, लहसुन का प्रयोग हमारे शरीर में रक्त संचार को सही रखता है,  जिससे हमारा कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

2. नींबू का सेवन :-

सुबह उठकर खाली पेट नींबू पानी का सेवन करना हमारे पेट की चर्बी को काफी हद तक कम कर देता है, नींबू पानी के साथ चुटकी भर हल्दी मिलालेंबइससे आपका ब्लड साफ होगा और लीवर भी ठीक से काम करेगा, जिससे आपको थकान कम होगी और नतीजा यह होगा कि आप मेहनत ज्यादा कर पाएंगे जिससे आपकी पेट की चर्बी कम होगी।

3. फल और सब्जियां :- 

कोशिश करिए ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का उपयोग करने की क्योंकि ज्यादा अनाज और तेल वाला खाना या मांस हमारे शरीर में फैट को बढ़ाता है, जिससे हमारे शरीर में जगह-जगह चर्बी जमा होने लगती है, कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाने की।

4. जीरे का पानी :-

सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी जीरा मिलाकर उबाल लें थोड़ा ठंडा हो जाने पर इस जीरे पानी को पी लें, ध्यान रखें जीरा पानी का मतलब दुकानों में मिलने वाला चटपटा जीरा पानी नहीं है इसे सादे रूप में घर पर बनाइए और इस्तेमाल कीजिए, यह आपके पेट की चर्बी को काफी हद तक कम करेगा।

दोस्तों इसके अलावा आप योग, ध्यान और अच्छी दिनचर्या अपनाकर अपने पेट और आजूबाजू के हिस्सों में जमा होने वाली चर्बी को कम कर सकते हैं।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →