नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

प्रेरक प्रसंग: ‘बिल्ली ने रास्ता काट दिया’ | Billi ne rasta kaat diya

प्रेरक प्रसंग: ‘बिल्ली ने रास्ता काट दिया’ | Billi ne rasta kaat diya

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

प्रेरक प्रसंग: ‘बिल्ली ने रास्ता काट दिया’

बात बहुत पुरानी है एक राहगीर रास्ते से अपने घर जा रहा था कि अचानक ही एक बिल्ली ने रास्ता काट लिया बिल्ली को देख कर राहगीर वहीं रुक गया और कहने लगा “हाय अब क्या अशुभ हो जाएगा” अशुभ हो जाने के डर से वहीं रुक गया। 

विज्ञापन

तभी वहां से एक संत गुजर रहे थे उन्होंने उसे देखा और वहां पर उसके रुके रहने का कारण पूछा उसने पूरी घटना संत को बताई।

प्रेरक प्रसंग: ‘बिल्ली ने रास्ता काट दिया’ | Billi ne rasta kaat diya

संत ने पूरी घटना को ध्यान से सुना और उससे पूछा “तुम कहां जा रहे हो?”

उसने कहा मैं अपने घर जा रहा हूं।

“फिर संत ने पूछा तुम क्यों जा रहे हो अपने घर?”

व्यक्ति ने कहा क्योंकि मेरे परिवार वाले मेरे बच्चे मेरी पत्नी मेरा इंतजार कर रहे हैं।

संत ने फिर पूछा “वे तुम्हारा इंतजार क्यों कर रहे हैं?”

राहगीर ने कहा हम गरीब आदमी हैं रोज कमाते खाते हैं  वह भूखे होंगे  और मैं उनके लिए खाना लेकर जा रहा हूं।

इस बार संत ने एक गहरी सांस ली और उस राहगीर से कहा 

“जिस तरह तुम घर जा रहे हो बिल्ली भी अपने घर जा रही है”

“जिस तरह तुम्हारा परिवार है बिल्ली का भी परिवार है”

“जिस तरह तुम्हारे बच्चे हैं बिल्ली के भी बच्चे हैं”

“जिस तरह तुम्हारे बच्चे तुम्हारे ऊपर निर्भर हैं उसी तरह बिल्ली के बच्चे भी बिल्ली के ऊपर निर्भर है”

“जिस तरह तुम्हारे बच्चे भूखे हैं तुम खाना लेकर जा रहे हो उसी तरह बिल्ली के बच्चे भी भूखे हैं वह उनके लिए खाना लेकर जा रही है”

“तुम दोनों अपने काम में व्यस्त हो ऐसे में दोनों का रास्ते में मिल जाना सिर्फ एक इत्तेफाक है और कुछ नहीं”

इतना कहकर वे संत शांत हो गए और वहां से चले गए इसके बाद राहगीर ने भी अपना बोरिया-बिस्तर उठाया और घर की तरफ जाने लगा।

दोस्तों मैंने इस विषय पर एक वीडियो भी बनाई है जिसे आप नीचे देख सकते हैं:-

दोस्तों यह बताने की जरूरत नहीं कि इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है आपने कहानी ध्यान से पढ़ी होगी तो आप समझ गए होंगे।

मेरे विचार आपको कैसे लगे मुझे कमेंट में जरूर बताइएगा और आगे भी ऐसे ही पोस्ट पाने के लिए मेरे आर्टिकल को लाइक करके फॉलो का बटन दबाइएगा धन्यवाद।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अध्यात्म और आस्था के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 15 अक्टूबर

  • 2003। चीन ने अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेंझोउ 5' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में पहुंचने वाला तीसरा देश बना।
  • 1997। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म: इन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
  • 1990। सोवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव को शीत युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि अध्यात्म और आस्था पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था
विज्ञापन
नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ अध्यात्म और आस्था