नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

अपना ‘जीवन बर्बाद’ करने के 6 तरीके! Jeevan barbad karne ke tarike

अपना ‘जीवन बर्बाद’ करने के 6 तरीके! Jeevan barbad karne ke tarike

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

अपना ‘जीवन बर्बाद’ करने के 6 तरीके!

ये जानते हुए भी कि हम अपने जीवन में कुछ नहीं कर पा रहे हैं, कुछ लोग अपने जीवन को और बर्बाद करने में लगे रहते हैं, तो चलिए दोस्तों बात करते हैं कि कैसे हम अपने जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर सकते हैं:-

विज्ञापन
jeevan-barbad-karne-ke-tarike

1. आज का काम कल में टालो-

कोशिश करें अपने काम को कल में टालने की ऐसा करने से आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ता जाएगा और आखिर में आप उस काम को नहीं कर पाएंगे जो कि आप की बर्बादी की तरफ आपका पहला कदम होगा।

संत ‘चिंतामणि’ ने कहा है-

आज करे सो काल कर, काल करे सो परसों,

करने की इतनी जल्दी क्या है, अभी पड़े हैं बरसों।।

2. बहाने बनाओ और झूठ बोलो-

यदि आप बहाने बनाना छोड़ कर सच बोलेंगे तो लोग आपको एक अच्छा और काम का व्यक्ति समझेंगे, इसीलिए कोशिश करिए बात-बात पर बहाने बनाने की और हर काम में झूठ बोलने की।

3. जिम्मेदारी लेने से बचो-

जब कभी आपको लगे कि अब आपकी जरूरत है तो वहां से निकल लो, हमेशा अपना फायदा देखो जब बात आये जिम्मेदारी लेने की या दूसरों की मदद करने की, तो वहां से बहाने बनाकर निकल लो, क्योंकि यदि आप हर जगह जिम्मेदारी लेने लगेंगे तो आप की गिनती अच्छे व्यक्तियों में होने लगेगी।

4. देर रात तक जागो-

यदि आप समय में सोएंगे और समय में उठेंगे तो आपके जीवन को बर्बाद होने में समय लगेगा, यदि आप जल्द से जल्द बर्बाद होना चाहते हैं तो कोशिश करें देर रात तक जागने की और सुबह लेट उठने की इससे आप दिन भर आलस महसूस करेंगे और अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे जो कि आपकी बर्बादी के लिए बहुत अच्छा है।

5. स्वास्थ्य पर ध्यान बिल्कुल भी मत दो-

इतना सब करने के बाद भी यदि आप अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह ध्यान रखते हैं तो दोस्तों आप कभी बर्बाद नहीं हो सकते, इसीलिए कोशिश करें ज्यादातर बाहर का खाना खाने की, योग और व्यायाम तो आपको कभी करना ही नहीं है क्योंकि यदि आप फिट हो गए तो आप बर्बाद नहीं हो पाएंगे।

6. मोबाइल को अपना गुरु बना लो-

मोबाइल को अपना गुरु बना लो और दिन-रात उसी के साथ चिपके रहो, खाते समय मोबाइल, टॉयलेट में मोबाइल, सोते समय मोबाइल, क्योंकि मोबाइल से ही आपको सही ज्ञान मिलेगा आपको किताबें पढ़ने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है, यदि आप किताबें पढ़ेंगे तो आप बर्बाद नहीं हो पाएंगे, तो कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा अपना समय सोशल मीडिया में देने की क्योंकि ये आपको सही समय में और जल्द से जल्द बर्बाद कर देगा।

और इस आर्टिकल को कमेंट और शेयर करने की गलती बिल्कुल भी ना करें।

लेकिन अगर इतने के बाद भी यदि आप सोचते हैं कि आपको अपना जीवन सफल बनाना है, तो कोशिश करें ऊपर बताई गई सभी बातों को उल्टा करने की।

धन्यवाद!


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

अध्यात्म और आस्था के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 15 अक्टूबर

  • 2003। चीन ने अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेंझोउ 5' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में पहुंचने वाला तीसरा देश बना।
  • 1997। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म: इन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
  • 1990। सोवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव को शीत युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि अध्यात्म और आस्था पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था
विज्ञापन
नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ अध्यात्म और आस्था