नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

आपकी किस्मत’ बदल देंगे ये 4 तरीके | Kismat badalne ka tarika

आपकी किस्मत’ बदल देंगे ये 4 तरीके | Kismat badalne ka tarika

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

आपकी किस्मत’ बदल देंगे ये 4 तरीके | Kismat badalne ka tarika

दोस्तों आज हर एक व्यक्ति अपनी किस्मत को दोष देता है, लेकिन कोई अपनी किस्मत को बदलना नहीं जानता, आज हम यहां पर चर्चा करेंगे कि कैसे हम कुछ तरीकों को अपनाकर अपनी किस्मत को बहुत हद तक बदल सकते हैं।

विज्ञापन
kismat-badalne-ka-tarika

किस्मत बदलने का तरीका

1. फिर से शुरुआत कीजिए- क्योंकि जरूरी नहीं कि हर एक व्यक्ति पहली बार में ही सफल हो जाए! किसी काम की शुरुआत करना बहुत सरल होता है लेकिन जब उसी काम में हम हार जाएं और हमें दोबारा शुरुआत करनी पड़े तब हम कमजोर पड़ जाते हैं, लेकिन नहीं दोस्तों यदि हम फिर से पूरी ताकत से नई शुरुआत करते हैं तो हमें कामयाबी मिलने के अवसर बढ़ जाते हैं इसीलिए कोशिश करिए फिर से शुरुआत करने की।

2. अपनी गलतियों से सीखिए- क्योंकि स्वयं के द्वारा की गई गलतियों  से बड़ा कोई गुरु नहीं! हमेशा यह याद रखिए कि आपने अपने जीवन में क्या गलतियां की है और कोशिश करिए कि अब आप दोबारा उन गलतियों को ना दोहराएं अपनी गलतियों से सीख कर अपने आप को दोबारा तैयार करें।

3. अपने ईश्वर पर पूरा विश्वास राखिए- क्योंकि ईश्वर हो या ना हो लेकिन उस पर किया गया सच्चा विश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करता है! आप जिस भगवान को भी मानते हो उन पर पूरा विश्वास रखें, मैं ये नहीं कहता कि आप दिन-रात पूजा पाठ में लग जाए, आप सिर्फ अपने भगवान पर विश्वास रखें कि भगवान आपके साथ हैं।

4. दूसरों से प्रेरणा लीजिए- क्योंकि हम अपने जीवन में ज्यादातर चीजें दूसरों को देखकर ही सीखते हैं! अगर हम अपनी गलतियों से ही सीखते रहेंगे तो ये जिंदगी छोटी पड़ जाएगी, इसीलिए कोशिश करें दूसरों के जीवन से प्रेरणा लेने की, कि कैसे कोई व्यक्ति नीचे गिर कर, फिर से उठ कर आसमान की ऊंचाइयों को छू लेता है।

दोस्तों दुनिया आज बदल रही है और आगे भी बदलती रहेगी, तो इस बदलती दुनिया में क्या हम अपनी किस्मत नहीं बदल सकते? दोस्तों सब कुछ बदला जा सकता है बस हमारे अंदर उसे बदलने का हौसला होना चाहिए।

“हाथों की लकीरों पर मत जा ऐ ग़ालिब, नसीब उनके भी होते हैं जिनके हाथ नहीं होते”

यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर किया शेयर कीजिएगा ताकि उन्हें भी अपनी किस्मत को संवारने का एक मौका मिल सके।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

अध्यात्म और आस्था के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 14 अक्टूबर

  • 2012। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति, जमनालाल बजाज की जयंती पर उनके योगदान को याद किया जाता है।
  • 1987। भारत के प्रसिद्ध 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन का जन्म: इन्होंने दिल्ली मेट्रो और कोंकण रेलवे जैसी परियोजनाओं को सफल बनाया।
  • 1964। मार्टिन लूथर किंग जूनियर को उनके अहिंसक संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि अध्यात्म और आस्था पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था
विज्ञापन
नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ अध्यात्म और आस्था