Skip to content

मानसिक तनाव को कैसे दूर करें | Mansik tanav kaise dur karen

Health Vivek Hardaha Updated: नवम्बर 3, 2026

मानसिक तनाव को कैसे दूर करें | Mansik tanav kaise dur karen

मानसिक तनाव को दूर करने के आसान तरीके

आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव से हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है मानसिक तनाव अंदर ही अंदर व्यक्ति को बहुत परेशान करता है तनाव एक तरह का धीमा जहर है जो व्यक्ति को अंदर से और मानसिक रूप से कमजोर बनाता है मानसिक तनाव को वही व्यक्ति समझ सकता है जो मानसिक तनाव से गुजर चुका हो। आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि कैसे हम मानसिक तनाव को कुछ उपाय अपनाकर दूर कर सकते हैं। 

mansik-tanav-kaise-dur-karen

मानसिक तनाव से बचने के उपाय

मानसिक तनाव से बचने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे।

योगा और मेडिटेशन

यदि आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं तो अपनी जीवनशैली में रोज की दिनचर्या में योगा और मेडिटेशन को जरूर स्थान दीजिए समय निकालकर योगा और मेडिटेशन कीजिए इससे आपका शरीर स्वस्थ होगा और मेडिटेशन से आपके मन को शांति मिलेगी।

हल्का भोजन

आप सोच रहे होंगे कि मानसिक तनाव का भोजन से क्या लेना देना लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों भोजन का मानसिक तनाव में बहुत महत्व होता है ज्यादा देर से पचने वाला गरिष्ठ भोजन आपके मानसिक तनाव को बढ़ाता है इसीलिए मानसिक तनाव से बचने के लिए हल्का और सादा भोजन कीजिए।

नहाने में समय लगाएं

नहाने के बाद हमारा शरीर तो साफ होता ही होता है साथ ही साथ हमारा माइंड भी फ्रेश होता है हमें शांति का अनुभव होता है इसीलिए कोशिश करें नहाने में 15 से 20 मिनट का समय लगाएं।

बाहर घूमने जाएं

मानसिक तनाव को दूर भगाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है बाहर घूमने जाएं नई नई जगह पर घूमने जाने से हमारा मन शांत होता है और हमारे अंदर एक उत्सुकता का भाव पैदा होता है जो हमारे मानसिक तनाव को दूर भगाने में हमारी मदद करता है।

बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताएं

बच्चों और बुजुर्गों के साथ बिताया गया समय हमारे मन को फ्रेश करता है क्योंकि बच्चों से हमें सीख मिलती है कि लाइफ में आने वाली समस्याओं से मुक्त होकर कैसे रहा जाता है और बुजुर्गों से हमें सीख मिलती है कि कैसे जीवन को जिया जाता है।

रोमांचक और पारिवारिक फिल्में देखें

अपने परिवार के साथ कोई रोमांचक और पारिवारिक मूवी देखें या बाहर मूवी देखने जाएं मूवी देखने से हमारे मन को शांति मिलती है।

किसी अच्छे मनोचिकित्सक को दिखाएं

बहुत कोशिशों के बाद भी यदि आपका मन शांत नहीं हो रहा है तो किसी अच्छे मनोचिकित्सक को दिखा कर अपना इलाज कराएं।

धार्मिक स्थानों पर जाएं

धार्मिक स्थलों पर जाने से हमारा मन शांत होता है क्योंकि वहां पर मिलने वाला आनंद हमें शांति का अनुभव कराता है इसीलिए कोशिश करें अपने धर्म के अनुसार धार्मिक स्थलों पर जाने की।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिए

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है इसीलिए मानसिक तनाव को दूर भगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिए।

mansik-tanav-kaise-dur-karen

दोस्तों मानसिक तनाव एक गंभीर समस्या है इसे वही व्यक्ति समझ सकता है जो इस से जूझ रहा है यदि आपको समस्या काफी ज्यादा है तो अच्छे मनोचिकित्सक को दिखा कर सलाह ले लें।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

Share Your Opinion

Comments are closed on this post.

More on Site