भारत में नदी प्रदूषण के कारण | River pollution in India

भारत में नदी प्रदूषण के कारण | River pollution in India

भारत में नदी जल प्रदूषण के प्रमुख कारण

कारखानों से निकला अपशिष्ट

       भारत में ज्यादातर बड़े बड़े कारखानों से निकला अपशिष्ट तरल पदार्थ नदियों में ही बढ़ाया जाता है जिससे नदियों में रेडिएशन और प्रदूषण फैलने का खतरा अत्याधिक बढ़ जाता है ये कचरा अप्राकृतिक होता है जो नदी के लिए बहुत खतरनाक होता है और नदियों को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है इसका उदाहरण यमुना नदी है। 

विज्ञापन

river-pollution-in-india

घर से निकलने वाला अपशिष्ट

        आपको क्या लगता है आप अपने घर से नाली में जो कचरा बहाते हैं वो बह कर कहां जाता है वह जाता है छोटे नालों में नालों से नदियों में उसी नदी का पानी जानवर भी पीते हैं इंसान भी पीते हैं जिससे उनके बीमार होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। और नदियां प्रदूषित होती है वो अलग।

river-pollution-in-india

उर्वरक का इस्तेमाल

       आजकल खेतों में किसानों के द्वारा अत्याधिक उर्वरक प्रयोग में लिए जा रहे हैं जो कि बहुत जहरीले होते हैं इनका प्रयोग कीड़ों को भगाने के लिए किया जाता है लेकिन यही उर्वरक बहकर नदी नालो को गंदा करते हैं और जहरीला बना देते हैं।

river-pollution-in-india

बारिश के साथ बहकर आया कचरा

       बारिश का पानी दुनिया भर का कचरा बहा करके नदी में ले जाता है जिससे नदिया गंदी हो जाती हैं और भारत में हम सभी जानते हैं कि लोग इधर-उधर रास्तों में कचरा फेकते ही रहते हैं वही बह कर नदियों में जाता है जिससे नदियां गंदी होती हैं।

river-pollution-in-india

धार्मिक कार्यक्रम

       भारत एक धार्मिक देश है यहां पर हर धर्म के लोग रहते हैं इसीलिए ज्यादातर कार्यक्रम नदियों के किनारे ही आयोजित किए जाते हैं कार्यक्रम तो हो जाते हैं लेकिन कार्यक्रमों के होने के बाद वहां का बचा हुआ कचरा नदी में बहकर जाता है हिंदू धर्म में तो अंतिम क्रिया के बाद लाशों को भी नदी में ही बढ़ाया जाता है यह भी एक कारण है नदियों के प्रदूषित होने का।

river-pollution-in-india

पशुओं को नहलाना

       पशुओं को नहलाना पशुओं को नहलाने से नदियां ज्यादा प्रदूषित तो नहीं होती लेकिन हां यह इंसानों के लिए ठीक नहीं जिस नदी या तालाब में पशुओं को नहलाया जाता है उस तालाब या नदी का पानी यदि कोई व्यक्ति पीता है तो उसके बीमार होने के चांसेस बढ़ जाते हैं यह भी एक कारण है नदियों के प्रदूषित होने का।

       दोस्तों नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे अपने खुद से नदियों को साफ करने की नहीं सोचेंगे तब तक भारत में नदियों को स्वच्छ बनाने की जितनी भी कोशिशें की जाएंगी सब बर्बाद हो जाएंगे हमने बहुत सी योजनाएं देखी हैं जो नदियों को साफ करने के लिए चलाई जाती हैं लेकिन नदियां साफ नहीं हो पाती आपको क्या लगता है किस तरह से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है कमेंट में जरूर शेयर कीजिएगा।



विज्ञापन

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर निबंध 500 शब्दों में | Essay on pollution caused by firecrackers in Hindi

पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर निबंध 500 शब्दों में | Essay on pollution caused by firecrackers in Hindi

Health
PUBG समेत 118 ऐप्स को भारत सरकार ने किया बैन | Government of India banned 118 apps including PUBG

PUBG समेत 118 ऐप्स को भारत सरकार ने किया बैन | Government of India banned 118 apps including PUBG

Faith
भारत में बैन किए गए चाइना एप्स की लिस्ट | Chinese apps banned india

भारत में बैन किए गए चाइना एप्स की लिस्ट | Chinese apps banned india

Faith
गंगा को सबसे पवित्र नदी क्यों कहा जाता है? जानें इसके धार्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारण

गंगा को सबसे पवित्र नदी क्यों कहा जाता है? जानें इसके धार्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारण

Faith
विज्ञापन
डार्क वेब असली कहानियाँ भारत — जो केस दस्तावेज़ में हैं | Dark Web Cases India की सच्चाई

डार्क वेब असली कहानियाँ भारत — जो केस दस्तावेज़ में हैं | Dark Web Cases India की सच्चाई

Tech
नशा मुक्ति केंद्र: भारत में सही चुनाव, संपर्क और संपूर्ण गाइड (Nasha Mukti Kendra List India)

नशा मुक्ति केंद्र: भारत में सही चुनाव, संपर्क और संपूर्ण गाइड (Nasha Mukti Kendra List India)

Health
भारत का खाली नक्शा: शिक्षा, परीक्षा और रचनात्मकता के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन – India Map Blank Images

भारत का खाली नक्शा: शिक्षा, परीक्षा और रचनात्मकता के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन - India Map Blank Images

Learn
India Me Crypto Legal Hai Kya 2026? क्या में भारत में क्रिप्टोकरेंसी खरीदना और बेचना लीगल है? जानिए

India Me Crypto Legal Hai Kya 2026? क्या में भारत में क्रिप्टोकरेंसी खरीदना और बेचना लीगल है? जानिए

Money
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →