पेट ठीक रखने के उपाय | Pet theek rakhne ke upaye

पेट ठीक रखने के उपाय | Pet theek rakhne ke upaye

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

पेट ठीक रखने के उपाय | pet theek rakhne ke upaye

       दोस्तों आजकल की खराब दिनचर्या और गलत खानपान के चलते हर दूसरे व्यक्ति का पेट खराब ही रहता है कहा जाता है कि हमारा स्वास्थ्य हमारे पेट के ऊपर ही निर्भर करता है यदि हमारा पाचन तंत्र मजबूत है तो हमारा शरीर भी मजबूत होगा। भोजन से मिलने वाले विटामिन और मिनरल्स को पूरी तरह से अवशोषित करने के लिए हमारे पाचन तंत्र का ठीक होना अत्यंत आवश्यक है आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे ऐसे कुछ तरीकों की जो हमारे पेट को ठीक रखने में हमारी मदद कर सकते हैं यहां पर बहुत से तरीके बताए गए हैं आपको इनमें से जो भी तरीका सूट करता या जो भी आपके स्वास्थ्य के अनुसार हो आप उसे अपना सकते हैं तो चलिए देखते हैं पेट ठीक रखने के कुछ उपाय।

विज्ञापन

पेट ठीक रखने के उपाय | Pet theek rakhne ke upaye

पेट को ठीक रखने की तरीके

  1. आंवला- पेट को ठीक रखने के लिए आंवले का सेवन अत्यंत उत्तम माना जाता है आप आंवले का चूर्ण या आंवले का जूस उपयोग में ला सकते हैं आप इसे किसी भी समय खा सकते हैं कोशिश करें आंवला चूर्ण को खाना खाने के बाद खाने की।
  2. अदरक- अदरक को भी आप पेट ठीक रखने के लिए उपयोग में ला सकते हैं इसका एक छोटा टुकड़ा खाना खाने के 15 मिनट पहले चबाकर खा लें हो सके तो इसमें हल्का सा सेंधा नमक मिला लें।
  3. दही- दही में कई तरह के अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे खाने को पचाने में हमारे पेट की मदद करते हैं जिससे हमारा पेट ठीक रहता है इसीलिए पेट को तंदुरुस्त रखने के लिए दही का सेवन जरूर करें
  4. केला- केला खाने से आपकी लैट्रिंग बंधी हुई और साफ होगी इसीलिए खाना खाने के बाद एक केला अवश्य खाएं यह आपके पेट को ठीक रखेगा।
  5. नींबू- नींबू में कई तरह के एसिड पाए जाते हैं जो हमारे पेट में हमारे भोजन को पचाने में हमारी मदद करते हैं दिन में एक गिलास नींबू पानी जरूर पीएं हो सके तो इसमें हल्का सा सेंधा नमक मिला लें।
  6. अलसी- पेट को ठीक रखने के लिए अलसी का भी प्रयोग किया जा सकता है इसके लिए अलसी को बारीक पीस लें और आटे के साथ मिलाकर रोटी बनाएं और उस रोटी का सेवन करें आपका पेट हमेशा ठीक रहेगा।
  7. जूस- हो सके तो दिन में एक गिलास किसी भी फल का जूस जरूर पिए यह भी आपके पेट को ठीक रखने में आपकी मदद करेगा।
  8. पानी- खाने को पचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है खाना खाने के 40 मिनट पहले और खाना खाने के 40 मिनट बाद पर्याप्त पानी पिए।
  9. सेंधा नमक- सेंधा नमक हमारी पाचन शक्ति को मजबूत बनाकर खाने को पचाने में पेट की मदद करता है ज्यादातर मिलने वाले पाचक प्रोडक्ट्स में सेंधा नमक का ही प्रयोग किया जाता है।
  10. जीरा – खाने में जीरे का उपयोग भी करें जीरा भी हमारे पाचन को मजबूत बनाता है आप चाहे तो जलजीरा पानी का सेवन खाना खाने के बाद कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे जल जीरे का सेवन ठंड के मौसम में ना करें।
  11. सौंफ – खाना खाने के बाद आधा छोटा चम्मच सौंफ को चबा चबा करके खाएं यह आपके खाने को पचाने में आपके पेट की मदद करेगा और आपकी लैट्रिन भी साफ होगी।
  12. त्रिफला चूर्ण- त्रिफला चूर्ण पेट को ठीक रखने का सबसे अच्छा उपाय माना जाता है इसे आप रात में सोने से ठीक पहले गुनगुने पानी या गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच ले सकते हैं इसमें कई तरह के एसिड पाए जाते हैं जो हमारे पेट को ठीक रखने में सहायक होते हैं।
  13. फलों का सेवन- ज्यादातर फलों में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन तंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है यदि आप अपने पेट को ठीक रखना चाहते हैं तो फलों का सेवन जरूर करें।
  14. चना- यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो रात को सोते समय एक मुट्ठी चने भिगो दें और सुबह उठकर उस चने को चबा चबा कर खाएं आप की कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
  15. हींग- हींग की प्रकृति गर्म होती है जो हमारे पेट के लिए अति आवश्यक है हींग का सेवन हमारे पाचन तंत्र में सुधार लाता है ध्यान रहे हींग का सेवन ज्यादा ना करें। आप इसका प्रयोग दाल में तड़का लगाकर भी कर सकते हैं।
  16. चबाकर खाना- पेट को ठीक रखने के लिए यह जरूरी है कि खाने को चबा चबा कर खाया जाए जल्दी जल्दी और कम चबाकर खाना हमारे पेट को नुकसान पहुंचाता है जिससे बार बार पेट खराब होने की समस्या आती है इससे बचने के लिए भोजन को चबा चबा कर खाएं।
  17. व्यायाम- यदि आपका काम एक जगह बैठे रहकर करने वाला है तो दिन में 30 मिनट का समय निकाल कर व्यायाम जरूर करें। व्यायाम करना भी आपके पेट को ठीक रखने में आपकी मदद करता है व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

       उम्मीद है दोस्तों के ऊपर बताए गए तरीकों से आपका पेट हमेशा साफ दुरुस्त और तंदुरुस्त रहेगा और आपको पेट से संबंधित कोई तकलीफ नहीं होगी यदि इतना सब करने के बाद भी आपका पेट बार-बार खराब हो रहा है तो किसी अच्छे डॉक्टर से एक बार जरूर चेकअप करवा लें।



विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →