नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

शराब छोड़ने के फायदे | Benefits of quitting alcohol in Hindi

शराब छोड़ने के फायदे | Benefits of quitting alcohol in Hindi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

जानिए शराब पीने की गंदी आदत छोड़ने के बाद आपके साथ क्या होगा

दोस्तों शराब पीना एक गंदी आदत है यह आपके दिमाग के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य को भी खराब करती है इसीलिए जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी इस गंदी आदत को छोड़ दें और आज हम बात करेंगे की शराब पीने की गंदी आदत को छोड़ने के बाद हमारे साथ क्या होगा हमें क्या-क्या फायदे होंगे और क्या नुकसान।

विज्ञापन
शराब-छोड़ने-के-फायदे

शराब पीना छोड़ने के बाद होने वाले फायदे

पैसों की बचत

जब कभी आप शराब पीना छोड़ेंगे तो सबसे पहले आपके साथ जो चीज होगी वो है पैसों की बचत आप अभी भी काउंट करके देख सकते हैं कि आप शराब में कितने पैसे बर्बाद कर रहे हैं शराब छोड़ने के बाद आपके पैसों की बचत होगी।

शराब-छोड़ने-के-फायदे

चहरे में चमक

शराब छोड़ने के बाद आपके शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर होगी जिससे आपकी स्किन ग्लो करेंगी आपके चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखाई देगी।




गहरी नींद

शराब छोड़ने की कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि आप अच्छी और गहरी नींद ले रहे हैं मैं मानता हूं कि शराब पीने से नींद आती है लेकिन वो नींद, वो नींद नहीं होती जो हमें चाहिए।

शराब-छोड़ने-के-फायदे

वजन कम होगा

शराब आपके इंसुलिन की मात्रा को प्रभावित करती है आपके शरीर में इंसुलिन को बढ़ाती है जिससे आपको भूख ज्यादा लगती है और आप ज्यादा खाते हैं और आपका वजन बढ़ने लगता है शराब छोड़ने के बाद आपका वजन कम होगा।

नॉर्मल सुगर लेवल

यदि आपको शुगर की समस्या है तो शराब छोड़ने के बाद आपका शुगर लेवल नॉर्मल हो जाएगा।

शराब-छोड़ने-के-फायदे

ब्लड प्रेशर नॉर्मल

शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है यदि आप शराब पीना छोड़ देते हैं तो धीरे-धीरे कुछ ही दिनों में आपका ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाएगा।


एनर्जी बढ़ेगी

आप देखेंगे शराब छोड़ने के बाद आपके शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ रहा है पहले आपको थकावट रहती होगी काम में मन नहीं लगता रहा होगा लेकिन शराब छोड़ने के बाद यह सब चीजें दूर होंगी और आपकी एनर्जी बढ़ेगी।

विज्ञापन

शराब-छोड़ने-के-फायदे

ब्रेन फॉग हटेगा

शराब पीने के बाद हैंगओवर होता है और हैंगओवर से ब्रेन फोग होता है यदि आप शराब पीना छोड़ देंगे तो आपका ब्रेन फोग भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा।


तनाव कम होगा

शराब पीने वाला इंसान अक्सर तनाव से ग्रस्त रहता है यदि आप तनाव से दूर होना चाहते हैं तो अपनी शराब पीने की आदत को कम कर दें शराब आपके तनाव को कुछ देर के लिए कम तो कर सकती है लेकिन हमेशा के लिए नहीं कर सकती। शराब छोड़ने के बाद आपका तनाव हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।

शराब-छोड़ने-के-फायदे

समाज में इज्जत बढ़ेगी

और सबसे अच्छी बात शराब छोड़ने के बाद आपके साथ ये होगी कि समाज में आपकी इज्जत काफी बढ़ने लगेगी। शराबियों को समाज में अच्छा नहीं माना जाता लेकिन शराब छोड़ने के बाद आप पाएंगे कि सब लोग आपकी इज्जत कर रहे हैं।


शराब पीना छोड़ने के बाद होने वाले नुकसान:-

शराब पीना छोड़ने के बाद आपको कोई नुकसान नहीं होगा, कुछ दिनों तक घबराहट के सिम्टम्स रहेंगे उसके बाद ठीक हो जाएंगे। और यदि आपको लगता है कि आपको शराब छोड़ने में तकलीफ हो रही है तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।




विज्ञापन

सेहत और फिटनेस के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 15 अक्टूबर

  • 2003। चीन ने अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेंझोउ 5' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में पहुंचने वाला तीसरा देश बना।
  • 1997। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म: इन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
  • 1990। सोवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव को शीत युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →