शराब पीना कैसे छोड़े | sharab peene ki aadat kaise chhode

शराब पीना कैसे छोड़े | sharab peene ki aadat kaise chhode

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

शराब पीना कैसे छोड़े | sharab peene ki aadat kaise chhode

शराब क्या है?

शराब एक प्रकार का पेय है जिसे पीने के बाद नशा चढ़ता है और व्यक्ति मदहोश हो जाता है। इसे अंग्रेजी में एल्कोहल कहते है। शराब का ज्यादा नशा चढ़ जाने के बाद व्यक्ति अपने काबू से बाहर हो जाता है और उसे किसी भी प्रकार की बात याद नहीं रहती। 

विज्ञापन
sharab-peene-ki-aadat-kaise-chhode

शराब (दारू) की लत क्या है

व्यक्ति जो शराब पीता है शराब के बिना रह नहीं सकता उसे दिन रात सुबह शाम बस शराब पीने की चिंता रहती है तो हम कह सकते हैं कि ऐसा व्यक्ति शराबी है। और उसे शराब की लत लग चुकी है। ऐसे व्यक्ति को अपने आप से 4 प्रश्न पूछने चाहिए।

  1. क्या उसे उसके रिश्तेदारों या दोस्तों ने शराब को कम करने के लिए कहा है?

  2. क्या उसे सुबह उठते ही शराब की जरूरत पड़ती है?

  3. क्या कभी उसे ऐसा लगा है कि शराब पीने के कारण उसका काम, उसका रोजगार, उसकी कमाई के साधन, उसके शरीर पर असर पड़ रहा है?

  4. क्या उसे अपने आप में ऐसा कभी लगा है कि उसे शराब छोड़ देनी चाहिए

यदि इन 4 प्रश्नों में 3 प्रश्नों का उत्तर भी सही है तो आपको शराब की बुरी तरह लग लग चुकी है और आपको एक अच्छे इलाज की डॉक्टर की जरूरत है।

शराब या दारू कैसे छोड़े

दोस्तों चलिए अब हम बात करते हैं कि कैसे हम इस शराब की बुरी लत को छोड़ सकते हैं और इसे हमेशा के लिए हमारी जिंदगी से बाहर निकाल सकते हैं। मैं आपके साथ यहां पर कुछ तरीके शेयर करूंगा जिनका उपयोग करके आप दारू छोड़ सकते हैं इसके लिए आपको अपने जीवन शैली में कुछ बदलाव करने होंगे सिर्फ दवाई गोलियों बदौलत आपकी शराब कम नहीं होने वाली।

सबसे पहले अपनी लत को पहचाने

सबसे पहले आईने के सामने खड़े हो और अपने आप को देखें देखें कि शराब पीने के कारण आपके शरीर की क्या हालत हो रही है इससे आपको महसूस होगा कि अब आपको शराब कम या छोड़ देनी चाहिए इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी लत को पहचानना होगा कि किस हद तक आपको शराब की लत लग चुकी है। इसे पहचानने का तरीका मैं ऊपर बता चुका हूं अपने आप से 4 प्रश्न पूछे।

sharab-peene-ki-aadat-kaise-chhode

शराब की मात्रा कम करें

एकदम से शराब छोड़ना तो मुश्किल है लेकिन यदि आप धीरे-धीरे करके शराब की मात्रा को कम करेंगे तो आपको शराब छोड़ने में आसानी होगी ऐसा करके बहुत से लोगों ने शराब को छोड़ा है।

विज्ञापन

अल्कोहल एनोनिमस की मीटिंग में जाएं

अल्कोहल एनोनिमस एक ऐसा ग्रुप है जहां पर जाकर आप अपने जैसे लोगों से मिल सकते हैं और एक दूसरे से यह बात साझा कर सकते हैं कि कैसे आप शराब छोड़ सकते हैं या ऐसे व्यक्ति से मिले जो पहले इस लत को छोड़ चुका है।

sharab-peene-ki-aadat-kaise-chhode

अपनी दिनचर्या में बदलाव करें

आप जहां पीते हैं, जिसके साथ पीते हैं, और जैसी पीते हैं वैसी जगह पर जाने से बचे ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको शराब पीने के लिए मजबूर करते हैं आपको अपने जीवन से प्यार होना चाहिए अपने परिवार से प्यार होना चाहिए। इसीलिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करें।

अपने खानपान में भी बदलाव करें

अपनी दिनचर्या के साथ आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना होगा खाने में ज्यादा मसालेदार चीजें ना खाएं और संतुलित आहार करें सभी प्रकार के मिनरल्स और पोषक तत्व आपके अंदर जाने चाहिए जिससे शरीर में आई कमजोरी दूर होगी।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिए

रोजाना 3 से 3:30 लीटर पानी पिए जिससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ दूर होंगे और आपका शरीर डिटॉक्स होगा पानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर निकालेगा जिससे आपका शरीर अंदर से साफ होगा।

अध्यात्म में अपनी रुचि बढ़ाएं

यदि आप धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति नहीं भी हैं तो भी धार्मिक स्थलों में जाएं वहां जाकर देखें कि लोग शांति प्राप्त करने के लिए क्या करते हैं दुनिया में नशे के अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो मन को सुकून और शांति देती है धार्मिक स्थानों में आध्यात्मिक किताबों को पढ़कर अपने मन को शांत करें ऐसा करना आपके लिए काफी लाभदायक होगा और आपकी शराब जल्दी छूटेगी।

sharab-peene-ki-aadat-kaise-chhode

परिवार के साथ समय बिताएं

शराब की लत के कारण व्यक्ति अपने परिवार से भी दूर हो जाता है क्योंकि हमेशा शराब के नशे में रहने दिन-रात शराब के बारे में सोचने के कारण वह अपने परिवार के बारे में नहीं सोच पाता इसीलिए जब भी आप शराब छोड़ने का निर्णय लें अपने परिवार अपने प्रिय जनों के साथ अपना समय बिताएं।

विज्ञापन

मूवी देखें या बाहर घूमने जाएं

बाहर घूमने से आपका मन फ्रेश रहेगा जिससे आपका ध्यान शराब की तरफ नहीं जाएगा इसीलिए अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए मूवी देखें बाहर घूमने जाएं अच्छा खाना खाए।

योगा और व्यायाम करें

व्यायाम और योगा आपको शराब छोड़ने में मदद कर सकते हैं योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर आप शराब से दूर हो सकते हैं योग में बहुत शक्ति है इसीलिए रोज सुबह शाम भले ही 30 मिनट के लिए योग और व्यायाम जरूर करें इसके लिए आप यूट्यूब में वीडियो देख सकते हैं कि किस तरह का और कौन सा योगा आपको करना है।

किसी अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज कराएं

दोस्तों यदि अपनी दिनचर्या में बदलाव करने के बाद भी आप शराब की लत को नहीं छोड़ पा रहे हैं तो एक बार किसी अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज जरूर करा लें हो सकता है कि दवाई गोलियों का उपयोग करने से आपको जल्दी आराम मिल जाए।

ऐसे व्यक्ति से मिले जो शराब छोड़ चुका है

कुछ ऐसे व्यक्तियों से मिले जो शराब छोड़ चुके हैं क्योंकि ऐसे व्यक्ति आप को मोटिवेट करेंगे और उनसे यह जानकारी लें कि किस तरह उन्होंने अपनी इस शराब कि लत को छोड़ा है।

दोस्तों शराब की लत किसी एक  को नहीं बल्कि पूरा परिवार बर्बाद कर देती है इसीलिए हो सके तो इससे दूर ही रहें जीवन में कभी इसका सेवन ना करें यदि आप शराब का सेवन करते हैं और नशे कि लत से जूझ रहे हैं तो हो सकता है इस आर्टिकल से आपकी मदद हो जाय या फिर आप किसी अच्छे डॉक्टर से भी मदद ले सकते हैं।


जरूर पढ़ें: सकारात्मक सोच की शक्ति


जरूर पढ़ें: कम पैसों में बिजनेस कैसे शुरू करें


जरूर पढ़ें: आपका भविष्य खराब कर रही हैं ये 8 आदतें


जरूर पढ़ें:  कम खर्च में वजन बढ़ाने वाला नाश्ता


जरूर पढ़ें: जानिए ‘मोटा होने के लिए’ आपको क्या करना होगा?


विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

अंगूठा चूसने की आदत कैसे छोड़ें | angootha chusne ki aadat अंगूठा चूसने की आदत कैसे छोड़ें | angootha chusne ki aadat Health बुरी आदत को कैसे छोड़ें | बुरी आदत को छोड़ने के उपाए | Buri adat ko kaise chhode बुरी आदत को कैसे छोड़ें | बुरी आदत को छोड़ने के उपाए | Buri adat ko kaise chhode Health ब्रेकअप के बाद शराब पीना चाहिए या नहीं? जानें विज्ञान, मनोविज्ञान और सही रास्ते ब्रेकअप के बाद शराब पीना चाहिए या नहीं? जानें विज्ञान, मनोविज्ञान और सही रास्ते Health बियर पीने के जबरदस्त फायदे | beer peene ke fayde बियर पीने के जबरदस्त फायदे | beer peene ke fayde Health
विज्ञापन
दूध पीने के फायदे हैरान कर देंगे आपको | doodh peene ke fayade दूध पीने के फायदे हैरान कर देंगे आपको | doodh peene ke fayade Health अंगूर की बेटी बड़ी चालाक शराब कैसे जीवन बर्बाद करती है | Angoor ki beti badi chalak अंगूर की बेटी बड़ी चालाक शराब कैसे जीवन बर्बाद करती है | Angoor ki beti badi chalak Health मटमैला पानी पीना कितना खतरनाक? जानिए बीमार होने से कैसे बचें मटमैला पानी पीना कितना खतरनाक? जानिए बीमार होने से कैसे बचें Health गर्मी में कितना पानी पीना चाहिए: उम्र, वजन और गतिविधियों के हिसाब से पूरा चार्ट और एक्सपर्ट टिप्स | Garmi me kitna Pani pina chahiye chart गर्मी में कितना पानी पीना चाहिए: उम्र, वजन और गतिविधियों के हिसाब से पूरा चार्ट और एक्सपर्ट टिप्स | Garmi me kitna Pani pina chahiye chart Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →