सोशल एंजाइटी कैसे दूर करें | Social Anxiety Disorder in HIndi

सोशल एंजाइटी कैसे दूर करें | Social Anxiety Disorder in HIndi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में


सोशल एंजाइटी कैसे दूर करें Social Anxiety Disorder

      दोस्तों सोशल एंजाइटी का हिंदी में मतलब होता है समाजिक भय। एक ऐसा भय जिसमें व्यक्ति सामाजिक जगहों से जैसे कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, मेला, बाजार यहां तक की दुकान व नुक्कड़ में भी खड़े होने से डरता है। ऐसी जगहों में उसे घबराहट होने लगती है वह परेशान हो जाता है पसीना निकलने लगता है और समझ नहीं आता कि क्या करूं। उसे ऐसा लगता है कि इस जगह को छोड़कर एकांत में या घर चले जाऊं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो हो सकता है आप भी सोशल एंजाइटी यानी कि सामाजिक भय से पीड़ित हों।

                                         सोशल एंग्जायटी कैसे दूर करें Social Anxiety Disorder

सोशल एंजाइटी के लक्षण

  1. सामाजिक और सार्वजनिक जगहों पर जाने से डरना।

    विज्ञापन
  2. किसी नए या अनजान व्यक्ति से बात करने में डर लगना।

  3. एकांत में रहना पसंद करना।

  4. कम बोलना और किसी से भी ना मिलना।

  5. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से डरना।

  6. लोगों की ज्यादा संख्या देखकर घबरा जाना।

  7. किसी के सामने अपने मन की बात ना रख पाना।

  8. किसी के सामने बोलने में हिचकना या हड़बड़ाना।

  9. घबराहट महसूस करना।

  10. दिल की धड़कनों का तेज हो जाना इत्यादि।

सोशल एंजाइटी के कारण

दोस्तों अब हम बात करते हैं कि हमें सोशल एंजायटी आखिर क्यों होती है।

  1. पारिवारिक कारण- यदि हम बात करें परिवार की कि तो कभी कभी किसी व्यक्तियों को अपने परिवारिक कारणों घर में चल रही कलह के कारण भी सोशल एंजाइटी हो जाती है।

  2. समाजिक भय- कुछ लोग ऐसे होते हैं जो समाज में उठने बैठने से डरते हैं ऐसे लोगों को भी सोशल एंजायटी सामाजिक कारणों से हो सकती है.

  3. बचपन में घटी कोई घटना बचपन में यदि कोई इस तरह की घटना हुई हो जो आज तक आपको याद है तो यह भी एक कारण हो सकता है आपकी सोशल एंजाइटी का।

  4. ज्यादा सोचना- यदि आप बहुत ज्यादा सोचते हैं हर बात पर गौर करते हैं छोटी-छोटी बातों पर गौर करते हैं तो आपको सोशल एंजाइटी हो सकती है।

सोशल एंजायटी से बचने के तरीके

       दोस्तों कुछ सरल उपायों को करने के बाद आप सोशल एंजाइटी से बच सकते हैं आइए हम इनके बारे में बात करते हैं जब भी आपको ऐसा लगे कि आप घबरा रहे हैं तो गहरी सांसे लीजिए और अपने आप को यह समझाइए कि यह डर जो आपको लग रहा कुछ समय का है इसके बाद भी डर स्वयं ही समाप्त हो जाएगा। जब भी आप भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाएं अपने आप को यह समझाएं कि सामने आपको जो लोग देख रहे हैं वे भी आपकी तरह ही एक सामान्य व्यक्ति हैं वे आपको किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंचाएंगे। 

Social Anxiety Disorder

      सभी से अच्छी तरह से बातें करें और माहौल में घुलने मिलने की कोशिश करें यह आपकी सोशल एंजाइटी को कम करने में काफी मदद करेगा। लोगों के सामने अपने मन की बात को रखने की कोशिश करें और अपने अंदर चल रही सभी प्रकार की समस्याओं को लोगों को सामने रखने की कोशिश करें इससे आप हल्का महसूस करेंगे और आपकी सोशल एंजाइटी कम होगी। डर में रहने और एकांत में रहने की आदत को छोड़ दीजिए। लोगों के साथ रहिए माहौल में घुलने के लिए सभी से ठीक से बात कीजिए इससे आप की सोशल एंजायटी जल्द से जल्द समाप्त हो जाएगी।

उम्मीद करता हूं दोस्तों आपको मेरे द्वारा बताई गई बातें अच्छी लगी होंगी आप चाहे तो कमेंट में मुझसे और भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


जरूर पढ़ें:- सफल होने के लिए बदलें अपने आपको 

जरूर पढ़ें:- अपने प्यार को पाने के आसान उपाय

जरूर पढ़ें:- आपकी असफलता के 3 कारण 

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

काल्पनिक भय क्या है | काल्पनिक भय को कैसे दूर करें 10 उपाए | How to overcome imaginary fear in hindi काल्पनिक भय क्या है | काल्पनिक भय को कैसे दूर करें 10 उपाए | How to overcome imaginary fear in hindi Health आलस्य को कैसे दूर करें 14 तरीके जो आप में जोश भर देंगे | How to overcome laziness in Hindi आलस्य को कैसे दूर करें 14 तरीके जो आप में जोश भर देंगे | How to overcome laziness in Hindi Health बच्चा खाना नहीं खाता? अपनाएं ये 9 प्रभावी तरीके और दूर करें खाने की आनाकानी | Bachcha Khana Nahi Khata Kya Kare बच्चा खाना नहीं खाता? अपनाएं ये 9 प्रभावी तरीके और दूर करें खाने की आनाकानी | Bachcha Khana Nahi Khata Kya Kare Health सुबह उठते ही थकान क्यों होती है? 8 घंटे सोने के बाद भी ताजगी न मिलने के 10 बड़े कारण और उन्हें दूर करने के उपाय सुबह उठते ही थकान क्यों होती है? 8 घंटे सोने के बाद भी ताजगी न मिलने के 10 बड़े कारण और उन्हें दूर करने के उपाय Health
विज्ञापन
दुबलापन कैसे दूर करें? जानें वजन बढ़ाने के प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके | vhoriginal.com दुबलापन कैसे दूर करें? जानें वजन बढ़ाने के प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके | vhoriginal.com Health सांप भगाने के सुरक्षित और प्रभावी तरीके: घर से सांप को दूर रखने के आसान उपाय सांप भगाने के सुरक्षित और प्रभावी तरीके: घर से सांप को दूर रखने के आसान उपाय Health गर्मी में कमजोरी कैसे दूर करें? 7 अचूक उपाय जो शरीर में तुरंत एनर्जी भर देंगे गर्मी में कमजोरी कैसे दूर करें? 7 अचूक उपाय जो शरीर में तुरंत एनर्जी भर देंगे Health सफेद पानी (White Discharge) का जड़ से इलाज: 5 घरेलू उपाय जो कमजोरी दूर करेंगे सफेद पानी (White Discharge) का जड़ से इलाज: 5 घरेलू उपाय जो कमजोरी दूर करेंगे Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →