फोबिया क्या है ! Phobia kya hai in hindi

फोबिया क्या है ! Phobia kya hai in hindi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

फोबिया क्या है Phobia kya hai in hindi

विज्ञापन

दोस्तों क्या आपको किसी विशेष चीज या किसी विशेष परिस्थिति से कभी अचानक और बिना कारण के डर लगा है तो हो सकता हो आपको फोबिया की शिकायत हो और इसी तरह के अचानक आने वाले डर को ही फोबिया कहते हैं।

फोबिया के लक्षण- 

चलिए अब बात करते हैं कि फोबिया में आपको किस तरह से और किस किस प्रकार के डर अचानक लग सकते हैं।

  • चक्कर आने जैसा महसूस होना।

  • सांसो का अटकना। 

  • हाथ में कंपन।

  • ज्यादा पसीना आन।

  • तेज और गहरी गहरी सांसे आना।

  • ऐसा लगना जैसे कि बहुत कुछ गलत हो सकता है।

  • कुछ बोल ना पाना या हकलाने लगना।

फोबिया के प्रकार-

फोबिया कई तरह का हो सकता है एक छोटी सी चीज से लेकर कोई बड़ी चीज का फोबिया भी इंसानों को हो सकता है। फोबिया बीमारियों से भी संबंधित हो सकता है कभी-कभी तो एक दो बार खांसी आ जाने से ही लोग डर जाते हैं कि उन्हें कोई बड़ी बीमारी ना हो गई हो फोबिया के प्रकारों में दिल के दौरे और कैंसर तक की शंका लोगों को होने लगती है। सरल शब्दों में कहा जाए तो फोबिया को अलग-अलग तरह से परिभाषित किया जा सकता है क्योंकि कुछ लोग इसे फोबिया कहते हैं कुछ लोग इसे डर कहते हैं।

फोबिया से कैसे बचें-

दोस्तों यदि आपको भी फोबिया की शिकायत है या आपको लगता है कि आपको फोबिया है तो आपको सबसे पहले किसी अच्छे मनोचिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

अपने विचारों पर काबू पाने की कोशिश करें और योग ध्यान और मेडिटेशन करें ये आपके मन पर काबू पाने काबू पाने के लिए आप की काफी मदद कर सकते हैं।

अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाएं सुबह उठे और लंबी सैर के लिए जाएं ताजी हवा में सांस लें, आप चाहे तो किसी पार्क वगैरह में भी घूम सकते हैं।

जब भी आपको लगे कि आप किसी चीज से डर रहे हैं तो ध्यान पूर्वक उसके बारे में सोचें कि आपको ऐसा क्यों हो रहा है क्या आपको कोई शारीरिक समस्या है या फिर आपका फोबिया डरा रहा है।

हल्का और जल्दी पचने वाला आहार खाएं अपने खाने में फल फूल का ज्यादा प्रयोग करें जूस पिए और डरावनी फिल्में बिल्कुल भी ना देखें।

फोबिया से बचने के लिए कभी भी शराब या अन्य नशीली चीजों का सहारा बिल्कुल भी ना लें।

उम्मीद करता हूं दोस्तों मेरे द्वारा बताए गए कुछ तरीके आपको फोबिया से बाहर आने में मदद कर सकते हैं यदि आपको और कोई भी समस्या हो तो आप मुझसे कमेंट में पूछ सकते हैं।


विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →