पेट बढ़ने के कारण | Pet badhne ke karan in hindi

पेट बढ़ने के कारण | Pet badhne ke karan in hindi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

पेट बढ़ने के कारण | Pet badhne ke karan in hindi

विज्ञापन

दोस्तों यदि आप अपने पेट की चर्बी कम करके पेट को अंदर करना चाहते हैं और अपने बढ़े हुए पेट को अंदर करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है इसमें मैं बताऊंगा कि कैसे आपको अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करने होंगे जिससे आपका बढ़ा हुआ पेट अंदर चला जाएगा।

1. ज्यादा मात्रा में जंक फूड खाना और कोल्ड ड्रिंक पीना-

यदि आप बहुत ज्यादा मात्रा में बाहर का खाना खाते हैं कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो यह आपको बिल्कुल बंद करने होंगे, क्योंकि कोल्ड ड्रिंक में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और बाहर के जंग फूड में वसा की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके शरीर में चर्बी को बढ़ाता है जिससे आपका पेट बढ़ने लगता है।

2. खाने की चीजें अपनी थाली में ज्यादा मात्रा में लेने की आदत-

दोस्तो आप में से कई लोगों की आदत होगी कि खाना खाते समय यदि आप अपनी थाली को खुद परोसते हैं तो आप उसमें खाने की मात्रा को ज्यादा रखते हैं यह भी एक कारण है मोटापे को बढ़ावा देने का इसलिए कोशिश करिए कि अपनी थाली में कम से कम मात्रा में खाना लीजिए जिससे आपका पेट भी भर जाए और मोटापा भी ना बढ़े।

3. रात को देर से खाना खाना-

रात को देर से खाना खाना भी पेट बढ़ने का एक कारण है यदि आप रात को देर से खाना खाएंगे तो आपको नींद भी बहुत ज्यादा आएगी इससे आप सुबह भी लेट उठेंगे और धीरे-धीरे करके आपका पेट बढ़ने लगेगा।


4. आपका चटोरापन-

आपके की चटोरेपन से मेरा मतलब है कि बाजार और दुकानों में मिलने वाली चटपटी चीजों को देखकर आपको खाने का मन हो जाता है जिन्हें आप खाने लगते हैं यह भी आपके पेट बढ़ने और आपकी भूख को बढ़ाने का एक जरिया है इसीलिए आपको यदि अपना पेट अंदर करना है तो आपको अपने चटोरेपन से बचना होगा।

5. पूरी मात्रा में नींद ना लेना-

यदि आप देर रात तक जागते हैं और नींद पूरी मात्रा में नहीं लेते तो यह भी आपके पेट बढ़ने का एक कारण हो सकता है क्योंकि यदि आप रात को देर से सोएंगे तो देर से उठाएंगे इससे आपकी नींद पूरी नहीं हो पाएगी जो कि मोटापा बढ़ने का एक कारण है।

6. ज्यादा मात्रा में तेल और वसा वाला आहार लेना-

ज्यादा तेल वाली और चटपटी चीजें खाना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है जैसे की पूरी समोसे वडापाव ऐसी चीजें जिसमें तेल की मात्रा ज्यादा होती है इसे खाने से भी आपका पेट बढ़ सकता है तो इन चीजों से दूर ही रहे।

7. योग ध्यान ध्यान और एक्सरसाइज जैसी शारीरिक गतिविधियों से दूर रहना-

यदि आप सिर्फ खाना खाना और खाना ही पसंद करते हैं और एक्सरसाइज योगा ध्यान ऐसी चीजों से दूर रहते हैं तो यह आपके पेट बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है, यदि आप अपनी दिनचर्या में योग ध्यान और एक्सरसाइज को समय देंगे तो आपका पेट कभी भी नहीं बढ़ेगा।

8. आलसीपन-

आप करना तो सबको चाहते हैं लेकिन आपका आलसीपन आपको कुछ करने नहीं देता इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि आपका आलसीपन भी आपके मोटापे के लिए जिम्मेदार है! आलस को छोड़िए और निकल जाइए उस रास्ते पर जो आपको अपनी फिटनेस और आपकी सेहत की ओर लेकर जाता है।


विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →