नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

वोट किसको देना चाहिए । vote kisko dena hai

वोट किसको देना चाहिए । vote kisko dena hai

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

वोट किसको देना चाहिए । vote kisko dena hai

चुनाव आते ही सबसे पहले हमारे मन मे जो सवाल आता है वो ये है कि वोट किसे दें? हमे ये समझ में नहीं आता कि वोट किसको देना चाहिए? चलिए इसी बात का हल निकालते हैं।

चुनावों का सीजन आते ही चुनाव में खड़ा हुआ हर एक उम्मीदवार अपने-अपने तरीके से चुनाव के प्रचार में लग जाता है, उसका लक्ष्य होता है किसी भी तरह से एड़ी चोटी का जोर लगाकर चुनाव में जीत प्राप्त करना। हर उम्मीदवार तरह-तरह के तर्क और वितर्क देकर मतदाता को यह समझाने की कोशिश करता है कि कैसे वह आने वाले समय में समाज को बदल कर रख देगा। लेकिन मतदाताओं के सामने सबसे बड़ी समस्या होती है कि वोट किसे दें? प्रत्येक उम्मीदवार इसी तरह की बातें करता है लेकिन कौन अपने वादे पर खरा उतरेगा ये कह पाना मुश्किल होता है। लेकिन एक मतदाता होने के नाते आप को अपना वोट किसे देना है ये आपको पता होना चाहिए।

विज्ञापन
वोट किसको देना चाहिए vote kisko dena chaiye
वोट किसको देना चाहिए

आपको अपना वोट एक ऐसे उम्मीदवार को देना चाहिए जो नीचे बताई गई बातों में खरा उतरता हो-

1. ऐसा उम्मीदवार जो एक नेता बनने के लायक हो-

नेता बनना हर किसी के बस की बात नहीं होती, हमें हमेशा अपना वोट एक ऐसे उम्मीदवार को देना चाहिए जिसमें नेता बनने के गुण साफ नजर आते हों, क्योंकि लीडरशिप हर किसी के बस की बात नहीं होती।

2. जो ज्यादा तो नहीं लेकिन थोड़ा बहुत पढ़ा लिखा जरूर हो-

भारत देश में बहुत से ऐसे नेता हैं जो कि अनपढ़ है या कम पढ़े लिखे हैं, कम पढ़े लिखे या अनपढ़ होने के कारण उन्हें हर एक बात समझ नहीं आती। कभी-कभी तो वे सरकारी योजनाओं को भी ठीक से नहीं समझ पाते। ऐसे में वे समाज का भला कैसे कर सकते हैं इसीलिए जब कभी आप को वोट देने का मौका मिले आप एक ऐसे उम्मीदवार का चुनाव करिए का जो ज्यादा तो नहीं पर कम से कम थोड़ा बहुत पढ़ा लिखा समझदार जरूर हो।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});


3. जो आम लोगों की समस्याओं को समझता हो-

भारत में मिडिल क्लास लोगों की संख्या ज्यादा है ऐसे में यदि हमारा नेता हाई स्टैंडर्ड वाला होगा तो वह आम लोगों की समस्याएं कैसे समझ पाएगा इसीलिए हमेशा अपना वोट देने से पहले ऐसे उम्मीदवार का चुनाव करें जो आम लोगों की समस्याओं को समझ सके।

4. जो जाति, धर्म, और वर्ग के आधार पर निर्णय ना लेता हो-
हमारे देश भारत में बहुत से ऐसे नेता हैं जो जाति और धर्म का नाम लेकर चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं। कुछ तो ऐसे भी नेता है जो अपने आप को जाति और धर्म का ठेकेदार समझते हैं ऐसे नेता कभी भी समाज में एकता नहीं ला सकते इसीलिए वोट देने से पहले उम्मीदवार की जानकारी लेकर यह पता कर लीजिए कि कहीं वह जाति और धर्म का ठेकेदार तो नहीं।

वोट किसको देना चाहिए vote kisko dena chaiye
vote kisko dena hai

5. जो किसी भी तरह के बड़े बिजनेस से संबंधित ना हो-

यदि आप किसी बिजनेसमैन को अपना नेता बनाते हैं तो वह चुनाव जीतने के बाद, आप का तो पता नहीं लेकिन अपने बिजनेस का ज्यादा भला करेगा, क्योंकि एक बिजनेसमैन हमेशा ही अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोचता है एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव करें जो किसी भी तरह के व्यापार या बिजनेस में पूरी तरह संलग्न ना हो।

6. जो अपराधी प्रवृत्ति का ना हो-

हमारे देश में ऐसे बहुत से नेता हैं जो की जेल के अंदर बैठकर भी चुनाव जीत जाते हैं, आपको इंटरनेट में सर्च करने पर ऐसे बहुत से नेता मिल जाएंगे जिन पर तरह-तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं इसके बावजूद भी वे चुनाव में जीत जाते हैं। इसीलिए हमेशा ऐसे उम्मीदवार का चुनाव करें जो किसी भी तरह के अपराध से जुड़ा हुआ ना हो।


जरूर पढ़ें:- नेता बनने के चाहिए ये 7 गुण

● नीचे दिए गए कारणों से प्रभावित हो कर कभी वोट ना दें:-

  1. जाति
  2. धर्म
  3. वर्ण
  4. लालच
  5. रिश्तेदारी
  6. नशा
  7. दिखावा
  8. दबाव
  9. सूरत
  10. मज़ा !
वोट किसको देना चाहिए vote kisko dena chaiye
वोट किसको देना चाहिए
ऊपर बताए गए 10 कारणों से यदि आप प्रभावित होते हैं और इन्ही कारणों के प्रभाव से आप अपना वोट देते हैं तो आपको इसके नतीजे बाद में भुगतने होंगे इन कारणों से चुनाव जीतने वाला व्यक्ति कभी भी एक योग उम्मीदवार नहीं हो सकता।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});


दोस्तों याद रखिएगा कि आपके द्वारा दिया गया 1 वोट सारे समाज को बदलने की शक्ति रखता है। और आगे यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपना वोट किसे देंगे!


जरूर पढ़ें:- नेता बनने के चाहिए ये 7 गुण
विज्ञापन

अध्यात्म और आस्था के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 14 अक्टूबर

  • 2012। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति, जमनालाल बजाज की जयंती पर उनके योगदान को याद किया जाता है।
  • 1987। भारत के प्रसिद्ध 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन का जन्म: इन्होंने दिल्ली मेट्रो और कोंकण रेलवे जैसी परियोजनाओं को सफल बनाया।
  • 1964। मार्टिन लूथर किंग जूनियर को उनके अहिंसक संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि अध्यात्म और आस्था पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था
विज्ञापन
नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ अध्यात्म और आस्था