800 मीटर और 1600 मीटर तेज दौड़ने के 10 उपाय | tej daudne ka sahi tarika

800 मीटर और 1600 मीटर तेज दौड़ने के 10 उपाय | tej daudne ka sahi tarika

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

800 मीटर और 1600 मीटर तेज दौड़ने के 10 उपाय | tej daudne ka sahi tarika

तेज दौड़ने के 10 तरीके जो आपको हर कंपटीशन एग्जाम की फिजिकल और दौड़ की परीक्षा को पास करने में मदद करेंगे। Running tips in hindi.

विज्ञापन

दोस्तों आजकल ऐसी बहुत सी परीक्षायें, बहुत से कंपटीशन एग्जाम और पुलिस, सेना की भर्ती हैं जिसमें परीक्षार्थियों को लिखित एग्जाम पास करने के बाद ग्राउंड में दौड़(फिजिकल) की परीक्षा भी पास करनी होती है, ऐसे में वो विद्यार्थी जो कि पढ़ने लिखने में होशियार होते हैं लेकिन दौड़ने में पीछे रह जाते हैं उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ऐसे ही कुछ विद्यार्थियों की समस्या को दूर करने के लिए मैं कुछ टिप्स लेकर आया हूं जिनका उपयोग करके आप अपनी दौड़ने की गति को बढ़ा सकते हैं जो कि आपको कंपटीशन एग्जाम की परीक्षाओं को पास करने में मदद करेंगी।
800 मीटर और 1600 मीटर तेज दौड़ने के 10 उपाय, तेज दौड़ने के लिए क्या खाएं, 1600 मीटर दौड़ के तरीके, तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए, 400 मीटर दौड़ के तरीके, 5000 मीटर दौड़ के तरीके, दौड़ने के लिए दवा, 100 मीटर दौड़ के तरीके, running tips in hindi, tej daudne ka sahi tarika

● तेज दौड़ने के लिए फॉलो करें इन 10 तरीकों को:-

आप नीचे दिए गए उपायों को अपनाकर अपने दौड़ने की गति को बढ़ा सकते हैं।

1. प्रेक्टिस, प्रेक्टिस और प्रेक्टिस-

दोस्तों तेज दौड़ने के लिए हमेशा एक बात याद रखें कि आपको दौड़ने की प्रैक्टिस करने की जरूरत है, आपको इसमें समय देने की जरूरत है, जितना आप दौड़ने की प्रैक्टिस करेंगे उतनी ही दौड़ने में तेजी ला पाएंगे, इसलिए कोशिश करें हर रोज दौड़ की प्रैक्टिस करने की, अपनी प्रैक्टिस को कभी भी मिस ना करें, सुबह शाम दोनो टाइम या हो सके तो दोपहर के समय में भी दौड़ने जाए। क्योंकि यदि आप किसी कंपटीशन एग्जाम के लिए दौड़ रहे हैं तो आपको किसी भी समय दौड़ के लिए बुलाया जा सकता है।

2. दौड़ते समय आगे की ओर झुक कर दौड़ें-

तेज दौड़ने के लिए हमेशा दौड़ते समय थोड़ा आगे झुक कर दौड़ें इससे आपको अपनी स्पीड बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी, आपने बहुत से धावकों को देखा होगा जो दौड़ते समय आगे झुक जाते हैं वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इससे शरीर का वजन सामने की तरफ बढ़ता है और आपके पैर आगे की ओर आते हैं, शरीर को ऐसा लगता है जैसे आप गिरने वाले हैं इसलिए शरीर आप को बचाने के लिए आपके पैरों को आगे बढ़ाता है और आप तेजी से दौड़ पाते हैं। (इसे प्रैक्टिकली आजमाने के लिए एक जगह शांत होकर खड़े हो जाइए और आगे की ओर झुकने लागिये, झुकते झुकते जब आप गिरने की कगार पर पहुंच जाएंगे तो ऑटोमेटिक ही आपका शरीर आपके पैरों को आगे बढ़ा देगा)
800 मीटर और 1600 मीटर तेज दौड़ने के 10 उपाय, तेज दौड़ने के लिए क्या खाएं, 1600 मीटर दौड़ के तरीके, तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए, 400 मीटर दौड़ के तरीके, 5000 मीटर दौड़ के तरीके, दौड़ने के लिए दवा, 100 मीटर दौड़ के तरीके, running tips in hindi, tej daudne ka sahi tarika

विज्ञापन

3. दौड़ते समय अपने साथियों से पर्याप्त दूरी बनाये रखें-

जब आप किसी प्रतियोगिता में दौड़ रहे हों तो साथ में दौड़ने वाले प्रतिभागियों से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, एक दूसरे से हाथ पैर टकराने पर गिरने का खतरा ज्यादा होता है और दौड़ते समय यदि आप एक बार गिर गए तो काम खत्म समझिए, इसीलिए अपने आप को बचाते हुए दौड़ने की कोशिश करें।

4. नाक और मुँह दौनों से सांस लें-

जब आप दौड़ने प्रैक्टिस कर रहे हो तब नाक से सांस ज्यादा लेने की कोशिश करें। लेकिन जब आप कंपटीशन के लिए दौड़ रहे हो तो नाक और मुँह से भी सांस ले सकते हैं। जोर-जोर से और गहरी सांसे लेते समय मुंह का प्रयोग भी किया जा सकता है इसमें कोई दिक्कत नहीं। मुंह से सांस लेना बुरी बात है लेकिन दौड़ते समय थकने के बाद मुंह से सांस लेना एक शारीरिक प्रक्रिया है क्योंकि जब शरीर को लगता है कि फेफड़ों को ज्यादा सांसे और ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता है तब वह मुंह का प्रयोग भी करता है।

5. जूते हल्के और अच्छी ग्रिप वाले पहने-

जूते हल्के और अच्छी ग्रिप वाले पहने क्योंकि वजनदार जूते आप की गति को धीमा कर सकते हैं, यदि आप की आदत बिना जूतों के दौड़ने की है तो आप रेसिंग ट्रेक के अनुसार नंगे पैर भी दौड़ सकते हैं बस आप को ट्रैक और अपने पैरों के बीच में अच्छी ग्रिप, अच्छी पकड़ मिलनी चाहिए। अच्छी ग्रिप वाले जूते आपको ट्रेक में पकड़ बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे आपको अपनी दौड़ने की गति बढ़ाने में मदद मिलती है।
800 मीटर और 1600 मीटर तेज दौड़ने के 10 उपाय, तेज दौड़ने के लिए क्या खाएं, 1600 मीटर दौड़ के तरीके, तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए, 400 मीटर दौड़ के तरीके, 5000 मीटर दौड़ के तरीके, दौड़ने के लिए दवा, 100 मीटर दौड़ के तरीके, running tips in hindi, tej daudne ka sahi tarika

विज्ञापन

6. निकर या हाफ पैंट का प्रयोग करें-

दौड़ने के लिए शर्म झिझक को दूर रख कर ट्रेक में निकर या हाफ पैंट पहनकर दौड़े। कुछ लोग तो इससे भी छोटे कपड़े पहन कर दौड़ते हैं क्योंकि ज्यादा ढीले और लंबे कपड़े आप की स्पीड को कम कर सकते हैं ये आपके और हवा के बीच में एक प्रकार का अवरोध उत्पन्न करते हैं जो हवा को आपके शरीर में ज्यादा से ज्यादा टकराने देते हैं जिससे आप की गति धीमी होती है। ऐसा पेंट सेलेक्ट करें जो घुटनों के नीचे बिल्कुल भी ना आने पाए और ऊपर बनयान या हाफ टीशर्ट पहने।
800 मीटर और 1600 मीटर तेज दौड़ने के 10 उपाय, तेज दौड़ने के लिए क्या खाएं, 1600 मीटर दौड़ के तरीके, तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए, 400 मीटर दौड़ के तरीके, 5000 मीटर दौड़ के तरीके, दौड़ने के लिए दवा, 100 मीटर दौड़ के तरीके, running tips in hindi, tej daudne ka sahi tarika

7. 800 मीटर छोटी दौड़ टिप्स-

800 मीटर या छोटी दौड़ के लिए शुरू से ही अपनी गति तेज बनाए और पूरा स्टेमिना लगा दें क्योंकि आपको इस तरह की दौड़ ज्यादा से ज्यादा 2.30 से 3 मिनट के अंदर पूरी करनी होती है इसीलिए पूरी ताकत झोंक दें।

8. 1600 मीटर लंबी दौड़ टिप्स-

16 मीटर लंबी दौड़ इसके लिए आपको अपना स्टेमिना बचा कर रखना होता है लगभग आधी दूर धीरे-धीरे स्टैमिना को बचाते हुए दौड़ें और आधी दौड़ हो जाने के बाद अपनी पूरी ताकत लगाने की कोशिश करें वो भी धीरे-धीरे और आखरी के बचे हुए 200 मीटर्स में अपनी पूरी ताकत लगा दें।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});


9. हल्का नाश्ता करें-

नाश्ता कम और हल्का करें कोशिश करें तेल वाली चीजें और ऐसी चीज है जो कि गरिष्ठ हैं या देर से पचती हैं बिल्कुल भी ना खाएं। दौड़ के 1 दिन पहले ज्यादा मिर्च मसाला तेल बिल्कुल ना खाएं इससे आपके पेट में गड़बड़ हो सकती है। ऐसी चीजों का सेवन करें जो प्रोटीन और एनर्जी से भरी हुई हो जिनसे आपको सभी प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स मिल सके।

जरूर पढ़ें:- सबसे सस्ता और पौष्टिक नाश्ता

जरूर पढ़ें:- थाली में ‘क्या और कितनी’ मात्रा में खाना चाहिएं

जरूर पढ़ें:- मन की बकबक कैसे रोकें


10. अपने आप पर पूरा विश्वास रखें-

अपने आप में विश्वास रखें कि आप ये दौड़ दौड़ जाएंगे, अपनी ताकत अपने स्टेमिना पर पूरा भरोसा रखें, खाना-पीना ठीक से खाएं, तनाव से दूर रहने के लिए योगा और ध्यान करें, ये आपके मन को शांत करेगा। और दोस्तों याद रखिए शांत मन आपकी एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है जो कि आपको दौड़ने में बहुत काम आ सकती है।

● तेज दौड़ने के लिए बोनस टिप्स-

दोस्तों यदि आप अभी तक इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो अब मैं आपको देने वाला हूं तेज दौड़ने के लिए कुछ बोनस टिप्स जो आपके शरीर से कम और मन से ज्यादा जुड़ी हुई हैं।

१. अपने आप को मोटिवेट रखें क्योंकि सारा खेल मोटिवेशन का ही होता है उसैन बोल्ट या अन्य तेज दौड़ने वाले धावकों की वीडियोस देखें।
800 मीटर और 1600 मीटर तेज दौड़ने के 10 उपाय, तेज दौड़ने के लिए क्या खाएं, 1600 मीटर दौड़ के तरीके, तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए, 400 मीटर दौड़ के तरीके, 5000 मीटर दौड़ के तरीके, दौड़ने के लिए दवा, 100 मीटर दौड़ के तरीके, running tips in hindi, tej daudne ka sahi tarika

२. जितने समय में आपको दौड़ पूरी करने हैं उस समय को टाइमर लगा कर एक स्थान पर शांत बैठ कर पूरा देखें। और महसूस करें कि आप दौड़ रहे हैं हर सेकेंड के साथ आपके कदम तेजी से भाग रहे हैं यह कि आपके अवचेतन मन को यह बताएगी कि आप तेज दौड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

३. पूरी दौड़ के दौरान अपने आप को विजेता माने।

४. दौड़ते समय अपने मन में किसी तेज दौड़ने वाले जानवर या किसी तेज दौड़ने वाले धावक के बारे में सोचें।

५. अगर आप दौड़ किसी जॉब या एग्जाम के लिए दौड़ रहे हैं तो याद रखें इस दौड़ पर आपका पूरा कैरियर भविष्य डिपेंड करता है इसे मजाक में ना लें।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});


६. चिल्लाएं- आपने ज्यादातर सैनिकों को देखा होगा वो तेज आवाज में बात करते हैं या चिल्लाकर बात करते हैं ऐसा उनकी ट्रेनिंग के दौरान सिखाया जाता है क्योंकि चिल्लाने से हमारे अंदर की एनर्जी बाहर आती है इसीलिए अपने इष्ट देव का नाम लेकर या जो भी शब्द आपको पसंद है उसे बोल कर झोंक दो अपनी पूरी ताकत इस दौड़ में।
mbtTOC2();

जरूर पढ़ें:- कम पैसो मे बिजनेस कैसे शुरू करें?

जरूर पढ़ें: चिंता और तनाव कैसे दूर करे

जरूर पढ़ें: घर बैठे मोबाइल और इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए55555

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
mbtTOC2();

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

सांस लेने का सही तरीका | saans lene ka sahi tarika सांस लेने का सही तरीका | saans lene ka sahi tarika Health हाथ धोने का सही तरीका | Haath dhone ka sahi tarika हाथ धोने का सही तरीका | Haath dhone ka sahi tarika Health सोने और जागने का सही समय: रात को कितने बजे सो जाना चाहिए | sone aur jaagne ka sahi samay सोने और जागने का सही समय: रात को कितने बजे सो जाना चाहिए | sone aur jaagne ka sahi samay Health रात को अचानक घबराहट और तेज धड़कन क्यों होती है? कारण और क्या करें रात को अचानक घबराहट और तेज धड़कन क्यों होती है? कारण और क्या करें Health
विज्ञापन
मछली खाने के अद्भुत फायदे: स्वस्थ हृदय से लेकर तेज दिमाग तक का संपूर्ण गाइड मछली खाने के अद्भुत फायदे: स्वस्थ हृदय से लेकर तेज दिमाग तक का संपूर्ण गाइड Health बिना दवाओं के ‘ब्रेन-पॉवर’ बढ़ाने के 5 तरीके | दिमाग तेज करने के 5 तरीके | 5 Ways to Increase ‘Brain-Power’ Without Drugs बिना दवाओं के ‘ब्रेन-पॉवर’ बढ़ाने के 5 तरीके | दिमाग तेज करने के 5 तरीके | 5 Ways to Increase ‘Brain-Power’ Without Drugs Health घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण Health सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →