नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

किडनी चोर / बच्चा चोर अपवाह या सच | क्या है किडनी चुराने वाले लोगों की सच्चाई ? [kidni chor] Kidney Bachha Chor Baba Thief News India

किडनी चोर / बच्चा चोर अपवाह या सच | क्या है किडनी चुराने वाले लोगों की सच्चाई ? [kidni chor] Kidney Bachha Chor Baba Thief News India

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

Kidney Thief Rumor or True | What is the truth of those who steal kidneys? [kidni chor] Kidney Thief News India


किडनी चोर अपवाह या सच | क्या है किडनी चुराने वाले लोगों की सच्चाई ?

दोस्तों पिछले कुछ दिनों में आपने न्यूज़ पेपर और मीडया में एक खबर जरूर पढ़ी होगी, जिसमें बताया जाता है कि कैसे कुछ लोगों ने बेकसूर लोगों को किडनी चोर समझकर पीट दिया, कई जगहों पर तो लोगों को इतना मारा गया कि उनकी जान जाते-जाते बची और ऐसा हो रहा है व्हाट्सएप में फैलाये जा रहे कुछ फ़र्ज़ी न्यूज़ और वीडियोस के कारण।

दोस्तों ये सब और कुछ नहीं बस कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा फैलाई जा रही अपवाह है। और ऐसी अपवाह को बढ़ावा देने वाले वही लोग हैं जो मौके में बेकसूर लोगों पर बिना जांच पड़ताल किये हाथ छोड़ देते हैं।

तथ्य जो साबित करते है कि किडनी चुराना इतना आसान नहीं:-

  • 1. किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जिसे टॉप क्लास एक्सपर्ट डॉक्टर के द्वारा ही निकला जा सकता है, राह चलते ऐसे ही किसी की किडनी निकलना आसान नहीं है।
  • 2. किडनी चुराने या किडनैप करने वाले लोग कभी भी मासूम प्रवत्ति के नहीं होते उनका पूरा ग्रुप होता है और वे लोग ऐसे ही किसी के हाथ नहीं आते।
  • 3. आज तक पुलिस को कभी कोई ऐसी लाश या बॉडी नहीं मिली जिसे किडनी निकाल कर फ़ेक दिया गया हो।
  • 4. किडनी निकलने के बात उसे तुरंत ट्रांसप्लांट करना होता है, ये कोई वस्तु नहीं जिसे निकाल कर डिब्बे में रख लिया जाए।
  • 5. भारत में किडनी डोनेट करने और लेने दोनों में सरकारी कार्यवाही होती है।
  • 6. अपवाह फैली है कि, लोगों को घर से किडनैप किया जा रहा है, लेकिन किसी भी थाने में इस तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नही है अभी तक, आप अपने क्षेत्र में पता कर सकते हैं।

बेकसूर और मानसिक रूप से कमजोर लोग पिट जाते हैं:-

इस किडनी चोर की अफवाह में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है मानसिक रुप से कमजोर लोगों का, क्योंकि ऐसे लोग सही समय पर अपनी आइडेंटिटी लोगों को नहीं बता पाते,और लोगों के द्वारा मारे जाने पर वे और घबरा जाते हैं जिससे वे कुछ बोल भी नहीं पाते, और उसका नतीज़ा ये होता आखिर में वे जमकर पिट जाते हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

(किडनी चोर अपवाह) कसूरवार कौन?:-

A:सबसे बड़े कसूरवार तो वे लोग हैं जो ऐसे अपवाहों से भरे मैसेजेस को फॉरवर्ड करते हैं। बिना अपना दिमाग लगाएं या सच्चाई का पता किए लोगों की सुनी सुनाई बातों पर यकीन करते हैं।

B:दूसरे नंबर के कसूरवार वो लोग हैं जो बिना सोचे समझे मासूमों और मानसिक रुप से कमजोर लोगों पर हाथ छोड़ देते हैं या मारने लगते हैं। दोस्तों किसी को मारने से पहले हमारी जवाबदारी है कि हम उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल करें इसके बाद भी आपको हाथ छोड़ने का कोई हक नहीं, सच्चाई को जाने बिना किसी पर भी हाथ छोड़ने से पहले एक बार जरूर ये सोच लें, कि यदि आप उसकी जगह होते तो क्या होता?

(किडनी चोर अपवाह) क्या करें?:-

  • अपवाह भरे मैसेज मिलने पर सबसे पहले उसके बारे में इंटरनेट पर या लोकल पुलिस चौकी में सर्च करके उसकी सच्चाई का पता करें।
  • कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उसकी आइडेंटिटी चेक करें और यदि आपको लगता है कि व्यक्ति मानसिक रुप से कमजोर है या संदिग्ध है, तो अपने नजदीकी पुलिस थाने में कॉल करें। (100 नंबर डायल करें)
  • सच्चाई का पता किए बगैर किसी भी मैसेजेस को फॉरवर्ड ना करें।
  • अपने बच्चों अपने परिवार वालों और अपने दोस्तों को इस विषय की सही समझाइश दें।
  • अभी आप जो आर्टिकल पढ़ रहे हैं, कोशिश करें इस आर्टिकल को शेयर करने की।
दोस्तों लोगों को इस समय, इस तरह की जानकारी की बहुत जरूरत है, इसीलिए हो सके तो इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें!
विज्ञापन

अध्यात्म और आस्था के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 14 अक्टूबर

  • 2012। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति, जमनालाल बजाज की जयंती पर उनके योगदान को याद किया जाता है।
  • 1987। भारत के प्रसिद्ध 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन का जन्म: इन्होंने दिल्ली मेट्रो और कोंकण रेलवे जैसी परियोजनाओं को सफल बनाया।
  • 1964। मार्टिन लूथर किंग जूनियर को उनके अहिंसक संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि अध्यात्म और आस्था पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था
विज्ञापन
नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ अध्यात्म और आस्था